भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक हथियारों की खेप बरामद

by

अमृतसर : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने पाकिस्तान से चल रहे हथियार तस्करी माड्यूल का पर्दाफाश करते हुए भारत-पाकिस्तान सीमा के पास रावी नदी के निकट स्थित गांव घोनेवाल से आधुनिक हथियार और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं।

यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने मंगलवार को दी।

बरामद किए गए हथियारों और कारतूसों में दो एके-सीरीज असाल्ट राइफलें, आठ मैगजीन, एक .30 बोर पिस्तौल सहित दो मैगजीन, .30 बोर के 50 जिंदा कारतूस और 7.62 एमएम के 245 जिंदा कारतूस शामिल हैं। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि सीमा क्षेत्रों में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों और गैंगस्टरों की बढ़ती गतिविधियों के मद्देनजर पंजाब पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित और मुस्तैद कार्रवाई के चलते एक बड़ी वारदात होने से टल गई। उन्होंने बताया कि नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों समेत पूरे गिरोह का पदार्फाश करने के लिए जांच जारी है।

पुख्ता सूचना के बाद की कार्रवाई

डीआईजी बार्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि सीमा पार से आधुनिक हथियारों की खेप की आमद की पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसएसपी अमृतसर ग्रामीण मनिंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीमों ने गांव घोनेवाल के इलाके में सर्च अभियान चलाया। तलाशी के दौरान भारत-पाक सीमा से लगे रावी नदी के किनारे से आधुनिक हथियारों और कारतूसों से भरा एक बैग बरामद किया गया। एसएसपी मनिंदर सिंह ने कहा कि बरामद हथियारों और कारतूसों के स्रोत और इन्हें पहुंचाने वाले गंतव्य का पता लगाने के लिए गहराई से जांच की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि आने वाले दिनों में और बरामदगियों और गिरफ्तारियों की संभावना है।

सीमा पार से लगातार हो रही तस्करी की कोशिशें

ज्ञात रहे कि पाकिस्तान के साथ पंजाब की लंबी सीमा लगती है। इसी सीमा के चलते पाकिस्तान की तरफ से पंजाब में लगातार हथियार व नशा तस्करी की कोशिशें होती हैं। पहले जहां पाकिस्तान की तरफ से मानव तस्करी की कोशिश होती थी वहीं अब ड्रोन के माध्यम से यह तस्करी की कोशिशें हो रहीं हैं। जिन्हें पंजाब पुलिस व बीएसएफ लगातार नाकाम कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतधारी स्वर्णजीत सिंह खालसा बना अमरीका के कनेकिटकट शहर का मेयर

जालंधर : अमरीका के कनेक्टिकट शहर में हुए स्थानीय चुनावों में जालंधर के रहने वाले परमिंदर पाल खालसा के बेटे स्वर्णजीत सिंह खालसा कनैक्टिकट के पहले सिख मेयर बने हैं। चुनाव में उन्होंने रिपब्लिकन...
article-image
पंजाब

14 तक पुलिस रिमांड पर कैश चोरी का आरोपी कांस्टेबल हरप्रीत सिंह

बरनाला : बरनाला पुलिस ने अपने ही विभाग के कांस्टेबल को नकदी चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। सिटी बरनाला थाने के मालखाने से नकदी चोरी करने के आरोप में कांस्टेबल हरप्रीत सिंह...
article-image
पंजाब

गांवों में बिना किसी रुकावट के उपलब्ध करवाई जा रही हैं आधारभूत सुविधाएं: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने गांव बसी किकरां में 25 लाख रुपए की लागत से बनी सडक़ का किया लोकार्पण होशियारपुर, 03 जुलाई: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि जिले के गांवों में आधारभूत...
Translate »
error: Content is protected !!