भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश की एकता तथा अखंडता की खातिर आतंकवाद के विरुद्ध लड़ते हुए अपना बलिदान दिया : पंकज कृपाल एडवोकेट

by

गढ़शंकर: पंजाब प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल के को चेयरमैन और श्री गुरु रविदास फाउंडेशन के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामा मंदिर गढ़शंकर में स्वर्गीय राजीव गांधी पूर्व प्रधान मंत्री का जन्म दिवस मनाया| इस अवसर पर पंकज कृपाल एडवोकेट ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश की एकता तथा अखंडता की खातिर आतंकवाद के विरुद्ध लड़ते हुए अपना बलिदान दिया| उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश में पंचायती राज लागू किया, युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मताधिकार दिया तथा कंप्यूटर युग की शुरुआत की | उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्वर्गीय राजीव गांधी के आदर्शों को जीवन में ढालने की आवश्यकता है| इस अवसर पर प्रणव कृपाल प्रवक्ता पंजाब प्रदेश यूथ कांग्रेस, हरप्रीत सिंह एमसी, कृपाल पाला एमसी, दीपक कुमार एमसी, सुमित राजू सोनी एमसी, भावना कृपाल एमसी, बाबू हरमेश सरपंच, आशा रानी भोली अध्यक्ष महिला कांग्रेस गढ़शंकर, दीपक राजू, दीक्षित शर्मा, अनमोल शर्मा अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस सेवा दल माहिलपुर, रिंका चौधरी अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस सेवा दल गढ़शंकर, रोहित पोसी, रवि पोसी, गोपाल शर्मा, आदि उपस्थित थे|

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

6 मिनट का डांस ..6 करोड़ की फीस!.. तमन्ना भाटिया ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

साउथ सिनेमा पर राज करने से लेकर बॉलीवुड में अपनी मज़बूत पहचान बनाने तक, तमन्ना भाटिया ने अपने लिए एक खास जगह बनाई है। पिछले कुछ सालों में, वह न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि...
article-image
पंजाब

सिख धर्म एक आनंद है, सिख धर्म एक खेड़ा है और सिख धर्म एक चढ़दी कला है : सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गढ़गज

गढ़शंकर।  दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने सिख कौम को एक अलग पहचान दी है। अगर किसी कार्यक्रम में दस लाख लोगों की भीड़ में सिर्फ़ 10 सिख भी मौजूद हों, तो...
article-image
पंजाब

दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की डिप्टी स्पीकर रौड़ी के ओएसडी चरनजीत सिंह चन्नी ने समस्त देशवासियों को दी बधाई

गढ़शंकर, 11 नवंबर : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के ओएसडी चरनजीत सिंह चन्नी ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देश वासियां को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा...
article-image
पंजाब

शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि : केंद्र की फासीवादी और कारपोरेट परस्त सरकार श्रम कानूनों में संशोधन के नाम पर मजदूरों के लंबे संघर्ष के बाद मिले सभी अधिकारों को छीन रही

गढ़शंकर । स्थानीय बंगा चौक के निकट गांधी पार्क स्थित मेजर सिंह मौजी पुस्तकालय में डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों डेमोक्रेटिक पेंशनर्स फ्रंट, जीवन जागृति मंच, मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन और फॉरेस्ट...
Translate »
error: Content is protected !!