भारी बारिश और भूस्खलन से राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला बाट का भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त

by

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला बाट का भवन हाल ही में हुई भारी बारिश और भूस्खलन के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। विद्यालय के तीन कमरे, किचन तथा शौचालय जमीन धंसने और भूस्खलन के कारण अधिकांश रूप से नष्ट हो चुके हैं, जिसके चलते विद्यालय भवन असुरक्षित हो गया है।

इस स्थिति को देखते हुए विद्यालय प्रांगण में अभिभावकों की आमसभा आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी हरदासपुर, श्रीमती सुभा देवी ने की।


सभा में जिला परिषद सदस्य श्री मनोज कुमार, पंचायत प्रधान श्री अनिल राणा, स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान श्री पवन कुमार, शिक्षकगण तिलक राज, देवपाल सिंह, नरेश कुमार तथा ग्रामवासी श्री किरण कुमार वशिष्ठ, श्री संजीव कुमार और श्री विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
विद्यालय को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए ग्राम निवासी श्री जय राम ने अपने कमरे में अस्थायी रूप से कक्षाएँ चलाने की सहमति दी। साथ ही यह निर्णय भी लिया गया कि विद्यालय की कक्षाएँ निकटवर्ती आंगनवाड़ी केंद्र में भी संचालित की जाएँगी।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य श्री मनोज कुमार ने आश्वासन दिया कि वे जिला उपायुक्त श्री मुकेश रेप्सवाल से व्यक्तिगत रूप से मिलकर विद्यालय भवन को किसी उपयुक्त स्थान पर पुनर्निर्माण करवाने का आग्रह करेंगे।
गौरतलब है कि इस विद्यालय में प्री-प्राइमरी से लेकर पाँचवीं कक्षा तक लगभग 70 छात्र-छात्राएँ शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। भवन के पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए शीघ्र ही स्थायी समाधान निकाले जाने की आवश्यकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा : गुजरात से सांसद बने रहेंगे- हिमाचल सीट से खत्म हो रहा कार्यकाल

एएम नाथ। शिमला/नई दिल्ली :   भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया है और उनका इस्तीफा राज्यसभा चेयरमैन जगदीप धनकड़ ने स्वीकार कर लिया है। बता...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सहकारिता एक भरोसा, टूटने नहीं देंगे …नई पीढ़ी को सहकारिता से कैसे जोड़ा जा सकता है इस विषय पर भी मंथन करना ज़रूरी – मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। शिमला ;  नाबार्ड द्वारा आज शिमला में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के सहकारिता सम्मेलन का आयोज किया गया, जिसमें उप-मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उप...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सरकार ने पूरी की पांचवीं चुनावी गारंटी : 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को 1500 रुपये मासिक इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश की 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘वॉच एंड पेट्रोल’ पहल का राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक विस्तार : वर्दी में पुलिस कर्मियों को प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर किया तैनात

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने अपनी नागरिक-हितैषी ‘वॉच एंड पेट्रोल’ पहल...
Translate »
error: Content is protected !!