भारी बारिश के कारण कच्चे मकान गिरे : पीड़ितों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

by

तलवाड़ा (राकेश शर्मा ) : ब्लाक तलवाड़ा के अंतर्गत पड़ते कंडी इलाके में जुलाई से अगस्त माह के दौरान हुई भारी बारिश ने मिट्टी से निर्मित घरों में रहने वाले लोगो के लिए मुसीबत बन के आई। बारिश के कारण कमाही देवी के अंतर्गत ग्राम अंदवाड पत्ती में तीन कच्चे मकान अब तक गिर चुके हैं, इसी प्रकार ग्राम धार के ग्राम हडिंबा देवी और ग्राम पल्ली के ग्राम नाला में भी एक कच्चा मकान गिर गया था। अंदवाड पट्टी की महिला सरपंच लीला देवी ने बताया कि उनके गांव में करीब दो दर्जन घर अब भी कच्चे हैं।गुजरे माह में हुई भारी बारिशो के कारण विधवा पूनम कुमारी, जीतो देवी और मिथुन कुमार का मिट्टी का घर गिर गया था। इसी प्रकार ग्राम धार के मौहल्ला हडिम्बा देवी में गुरबख्श राम का मकान भारी बारिश के कारण गिर चुका है, ग्राम पल्ली के मौहल्ला नाला में 31 अगस्त की देर रात एक कच्चा मकान गिर गया था। घर के मालिक जगदेव सिंह ने बताया कि वह प्रति दिन दैनिक मजदूरी का काम करता है, उसकी तीन लड़कियां हैं, सिर पर छत न होने से वह और उसका परिवार मानसिक तनाव में रहता है।जगदेव सिंह ने बताया कि वह अब पड़ोसियों के कच्चे मकान में रहने को विवश है।
उन्होंने पक्के मकान के लिए कई बार फॉर्म भरे, लेकिन उन्हें मकान नहीं मिला। हडिंबा देवी के गुरबख्श राम ने कहा कि अनुदान पाने के लिए वह सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते-काटते थक चुके है, लेकिन मकान बनाने की अनुदान राशि आज तक नहीं मिली।
बता दे कि ग्रामीण विकास विभाग से मिलने वाले अनुदान पाने के लिए स्थायी गृह अनुदान पाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाता है, यह पोर्टल लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले खुलता है।सरपंच लीला देवी ने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव से पहले हुए सर्वे में उनके गांव को शामिल नहीं किया गया था। जिससे गांव के किसी भी जरूरतमंद परिवार को पक्का मकान बनाने के लिए अनुदान नहीं मिल सका।
राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि सभी समस्त पंजाब के जिलाधीशो को बारिश के कारण गिरे मकानों का तत्काल निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश जारी किये गये हैं।उन्होंने पीड़ितों को खुद ही फाइलें उप मंडल मजिस्ट्रेट के पास जमा करवाने के निर्देश भी दिए। पीड़ितों को शीघ्र ही राहत देने की बात कही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

दिल्ली विधानसभा का चुनाव धर्म युद्धः अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली, 18 नवंबर । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चांदनी चौक और नई दिल्ली के सभी मंडल प्रभारियों के साथ संवाद किया। इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जल प्रहार : भारत ने सलाल और बगलिहार डैम के गेट खोले…. बढ़ सकती है पाक की मुसीबत

पहलगाम आतंकी हमले बाद भारत ने पाकिस्तान पर प्रहार करने की शुरुआत उसका पानी रोककर किया था।  इसके तहत चिनाब नदी पर बने सलाल और बगलिहार डैम के सभी गेट बंद कर दिए गए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

SHO गिरफ़्तार :80,000 रुपए की रिश्वत केस में विजीलैंस ब्यूरो द्वारा, तीसरी किश्त के तौर पर 10,000 रुपए की रिश्वत लेता थानेदार रंगे हाथों काबू किया

चंडीगढ़, 6 अक्तूबरः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान थाना धर्मकोट, ज़िला मोगा में तैनात SHO गुरविन्दर सिंह भुल्लर को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे...
article-image
पंजाब

आप दी सरकार आप दे दुआर : कैबिनेट मंत्री जिंपा ने केशो मंदिर में लगे कैंपों का लिया जायजा

होशियारपुर, 07 फरवरी: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत पूरे प्रदेश में रोजाना अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाए जा रहे हैं ताकि ज्यादा...
Translate »
error: Content is protected !!