भाषण प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की ललिता व प्रश्नोत्तरी में तृतीय वर्ष की दीक्षा रही अव्वल

by

सलूणी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया गया

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आंतरिक मूल्यांकन आश्वासन प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ और इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन करवाए गए। भाषण प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ललिता पहले स्थान पर रही। वही तृतीय वर्ष का पीयूष राणा दूसरे स्थान पर और दीक्षा तीसरे स्थान पर रहे।

प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान पर तृतीय वर्ष की दीक्षा, प्राची राणा और कनिका की टीम रही। इसके साथ ही एनसीसी के कनिका, आकांक्षा, स्नेहा शर्मा, सपना कुमारी, पायल बसंत और रीता कुमारी के द्वारा महात्मा गाँधी के ऊपर एक सुन्दर नाटक की प्रस्तुति भी की गयी। इस अवसर पर जागोरी संस्था की जिला संयोजक श्रीमती उमा कुमारी और खंड संयोजक रजनी जी भी उपस्थित रहे।

उमा जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए माहवारी के दौरान समाज की भ्रांतियों पर बात की और छात्राओं को पौष्टिक और संतुलित आहार लेने की सलाह दी।
विश्व अहिंसा दिवस पर उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में महिला हिंसा को खत्म करना अति आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य मोहिंदर कुमार सलारिया ने कहा कि जिस प्रकार गाँधीवादी युग दोनों विश्व युद्धों की विभीषिका से ग्रसित था, उसी प्रकार 21वीं सदी आतंकवाद, गरीबी, भुखमरी, साइबर अपराध जैसी अनेक चुनौतियों को झेल रहा है। ऐसे में आवश्यक है कि हम गाँधीजी के सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए इन समस्याओं का निराकरण करें।

कार्यक्रम का संचालन इतिहास विभाग के प्रवक्ता डॉ. सौरभ मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका श्रीमती पिंकी देवी, आईक्यूएसी प्रभारी श्री दिनेश कुमार, एनसीसी प्रभारी श्री गुरदेव सिंह, एनएसएस प्रभारी श्री पंकज कुमार और रोवर प्रभारी श्री शुभम डोगरा के द्वारा सफलतापूर्वक करवाया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार पर मंडरा रहा संकट टला : कांग्रेस ने उपचुनाव वाली 6 विधानसभा सीटों में से 4 सीटों पर की जीत दर्ज, कांग्रेस विधायकों की संख्या 34 से बढ़कर हुई 38

एएम नाथ। शिमला : चारों लोकसभा सीटों पर हालांकि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। लेकिन कांग्रेस ने उपचुनाव वाली 6 विधानसभा सीटों में से 4 सीटों पर जीत दर्ज कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सुदली- कूट संपर्क सड़क का किया शिलान्यास : छन्नू  गाँव  के लिए  पेयजल योजना  की रखी आधारशिला  

बगढार क्षेत्र की तीन प्रमुख सड़कों के निर्माण पर व्यय होंगे 15 करोड़ एएम नाथ। बनीखेत, (चंबा) विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज  81 लाख रुपयों की राशि से निर्मित होने वाले सुदली-...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला छात्रा मौत मामला : सहायक प्रोफेसर अशोक “निलंबित”, 3 छात्राओं पर भी FIR, विभागीय जांच के आदेश

एएम नाथ। धर्मशाला : धर्मशाला स्थित राजकीय महाविद्यालय में बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा पल्लवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के मामले में हिमाचल प्रदेश सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। उच्च शिक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने आज बचत भवन ऊना में मुख्यमंत्री राहत कोष से 20 लाभार्थियों को लगभग चार लाख रूपये चैक वितरित किए

ऊना  : छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज बचत भवन ऊना में मुख्यमंत्री राहत कोष से 20 लाभार्थियों को लगभग चार लाख रूपये चैक वितरित किए। सत्ती ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!