फार्मासिस्ट के 7 पद बैच आधार पर अनुबंध पर भरे जाएंगे

by
ऊना, 20 मार्च: निदेशक चिकित्सा सेवाएं हिमाचल प्रदेश द्वारा भूतपूर्व सैनिकों व स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए फार्मासिस्ट के 7 पद बैच आधार पर अनुबंध पर भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि फार्मासिस्ट के लिए शैक्षणिक योग्यता जमा दो (साईंस) के साथ फार्मेंसी (एलोपेथी) में डिग्री व डिप्लोमा अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों श्रेणी के एससी व एसटी वर्ग में 2-2 पद तथा स्वतंत्रता सेनानी श्रेणी के एससी वर्ग में 1 पद व ओबीसी वर्ग में 2 पद अब तक के बैच के लिए भरे जाएंगे।
अनीता गौतम ने बताया कि फार्मासिस्ट;एलोपेथी के पदों के लिए इच्छुक अभ्यार्थी रोजगार प्रमाण पत्र सहित 25 मार्च तक संबंधित रोजगार कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित कर लें ताकि उनका नाम विभाग को भेजा जा सके। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नंबर 01975-226063 पर संपर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पांच विद्यार्थियों की संख्या वाले 700 स्कूल होंगे मर्ज :   दूसरे चरण में दस विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूलों को किया जाएगा चिह्नित

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में पांच विद्यार्थियों की संख्या वाले करीब 700 स्कूल मर्ज करने की तैयारी शुरू हो गई है। मर्ज होने वाले स्कूलों के साथ लगते स्कूलों से दूरी की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तेज बरसाती पानी में बह गई जीप : 2 युवकों की जान बाल बाल बची

मोहाली। रविवार को हुई तेज बरसात के दौरान जयंती की राव नदी के तेज बहाव में एक आफ-रोडिंग के लिए माडिफाइड जीप बह गई और तीन पलटियां खाकर आगे जाकर फंस गई। जीप को...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

ज़िला चंबा की 32 ग्राम पंचायतें क्षय रोग मुक्त घोषित : उपायुक्त ने स्वच्छता ही सेवा-2024 के तहत उत्कृष्ट कार्यों के लिए भेंट किए प्रशस्ति पत्र

उपायुक्त ने प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नति ग्राम अभियान के तहत लाभार्थियों को प्रदान किए स्वीकृति पत्र और चाबियां एएम नाथ। चंबा, 2 अक्तूबर :   राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली कॉलेज में इस वर्ष से शुरू होंगे 7 नए पाठ्यक्रम, प्रवेश प्रक्रिया जारी : कॉलेज के नए भवन में लगेंगी इस शैक्षणिक सत्र से कक्षाएं

एएम नाथ। शिमला : ऊना, 19 जून. डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय डिग्री कॉलेज हरोली में शैक्षणिक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अकादमिक सत्र 2025-26 से सात नए पाठ्यक्रम आरंभ किए जा...
Translate »
error: Content is protected !!