भूतपूर्व सैनिको के आश्रितों से भाषा अध्यापकों के 7 पद भरने हेतू काउंसलिंग 11 जनवरी को

by

ऊना, 5 जनवरी – प्रारम्भिक शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तर पर भूतपूर्व सैनिकों के अश्रितों से बैच बाइज़ भाषा अध्यापकों के 7 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय ऊना, अंब, बंगाणा व हरोली द्वारा जिन अभ्यार्थियों के नाम बैच बाइज़ अनुबंध आधार पर भरने के लिए प्रायोजित किए गए हैं उनकी काउंसलिंग 11 जनवरी को प्रातः 10 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना के कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
उप निदेशक ने बताया कि अभ्यर्थियों की सूची, बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वेतनमान सहित जरूरी विभिन्न प्रमाण पत्रों संबंधित जानकारी कार्यालय की वेबसाइट पर www.ddeeuna.inपर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि भाषा अध्यापकों में अनारक्षित वर्ग में 4, ओबीसी वर्ग में 1 तथा एससी वर्ग के 2 पद अबतक के बैच से भरे जाएंगे। इसके अतिरिक्त काउंसलिंग प्रक्रिया में वही अभ्यर्थी भाग ले सकते है जो भाषा अध्यापकों के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत निर्धारित योग्यता पूर्ण करता हो। उन्होंने कहा कि अन्य जिलों से संबंधित प्रार्थी जिनका नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में दर्ज है, वह भी उक्त काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। अधिकारी जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-223586, 223088 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में होली मेले का भव्य शुभारंभ…. 6 मार्च तक चलेगा आयोजन : DC जतिन लाल की श्रद्धालुओं से प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के पालन की अपील, व्यापक प्रबंध सुनिश्चित

रोहित जसवाल।  अम्ब (ऊना), 24 फरवरी. ऊना जिले के उपमंडल अम्ब स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल डेरा बाबा बड़भाग सिंह, मैड़ी में मंगलवार को पारंपरिक श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ ऐतिहासिक होली मेले का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या – जबरन शादी करवाना चाहता था हत्यारोपी

लोगोंवाल :  संगरूर जिले के देसुपुरा कोठे (लोंगोवाल) गांव में एक कबड्डी खिलाड़ी की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय जगपाल सिंह उर्फ जग्गी के रूप में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी में 40 वर्षीय व्यक्ति ने और शिमला में 22 साल के युवक आत्महत्या

एएम नाथ। शिमला :  ढली थाना क्षेत्र के तहत शनान में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 22 साल के विजय के रूप में हुई है। विजय परिवार सहित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सफलता की कहानियां- सीरा-बड़ियां व स्वैटर बुनने जैसे पारम्परिक कार्यों को व्यवसाय बना लिखी

स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर उद्यमी बन रहीं बल्ह की महिलाएं – सिलाई-कढ़ाई के कार्य हों या सीरा-बड़ियां बनाने की विधि, महिलाएं इनमें पारंगत मानी जाती हैं। पीढ़ी दर पीढ़ी यह कला उनमें स्वभाविक...
Translate »
error: Content is protected !!