भूस्खलन ने हिमाचल में मचाई तबाही ; अबतक 366 लोगों की गई जान, 869 से ज्यादा सड़कें बंद

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में माैसम खुलने के बाद भी दुश्वारियां लगातार जारी हैं। राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से तीन नेशनल हाईवे सहित 869 सड़कें बंद हैं। इसके अतिरिक्त 1,572 बिजली ट्रांसफार्मर व 389 जल आपूर्ति स्कीमें बाधित हैं।

इससे कई ग्रामीण इलाकों में मुश्किलें बढ़ गई हैं। चंबा जिले में 116, कुल्लू 225, मंडी 191, शिमला 154 व कांगड़ा जिले में 42 सड़कें बाधित हैं। ठियोग-हाटकोटी मार्ग पर चेला के पास भूस्खलन हो गया जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित रही।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ भागों में 13 सितंबर तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। 7 व 8 सितंबर को कुछ स्थानों पर बिजली चमकने व तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट भी है। बीती रात को मनाली में 24.2, नयना देवी 16.8, धौलाकुआं 16.5, नाहन 13.1, रामपुर बुशहर 12.0, कुफरी 11.6, कोठी 10.4 व भरमौर में 10.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। शिमला में आज हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं।

प्रदेश में बादल फटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से हर साल तबाही हो रही है। पहाड़ों पर पिछले 30 वर्षों में अत्याधिक बारिश की घटनाओं में 200 फीसदी तक बढ़ोतरी हो गई है। इस मानसून सीजन के दौरान अभी तक कुल 4,07,906.90 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। इस मानसून सीजन में 20 जून से 6 सितंबर तक 366 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 426 लोग घायल हुए हैं। 41 लोग अभी भी लापता हैं। इस दौरान 163 लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई है। प्रदेश में इस अवधि में बादल फटने की 50, बाढ़ की 95 और भूस्खलन की 133 घटनाएं हुई हैं। राज्य में 6,480 कच्चे-पक्के मकानों व दुकानों को क्षति हुई है। 5,113 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। 1,984 पालतु पशुओं की भी माैत हुई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में सेब की फसल पर मौसम की मार : बाजार में आवक 48% तक घटी, उत्पादन 3.5 से 3.75 लाख मीट्रिक टन रहने का अनुमान

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस बार खराब मौसम ने सेब की फसल को बुरी तरह प्रभावित किया है। पिछले साल की तुलना में अब तक करीब 48 फीसदी कम सेब बाजार में...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पैराग्लाइडिंग ऑपरेटरों की ड्रग स्क्रीनिंग ; 62 स्थानीय और तीन विदेशी ऑपरेटरों की हुई मेडिकल जांच

हिमाचल प्रदेश। पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस ने पैराग्लाइडिंग ऑपरेटरों की ड्रग स्क्रीनिंग कराई। इस दौरान कुल 65 ऑपरेटरों की मेडिकल जांच की गई, जिनमें 62 स्थानीय और तीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास कार्यों की प्रगति पर विधानसभा अध्यक्ष की पैनी नजर : चंबा में इंडोर स्टेडियम, हेलीपोर्ट और पुल परियोजनाओं का निरीक्षण

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पाठानिया ने सोमवार को चंबा शहर और इसके आसपास चल रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में राज्यपाल के भाषण पर मुख्यमंत्री ने उठाए सवाल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला द्वारा विधानसभा में पूर्ण भाषण न देने के निर्णय के बाद, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को कहा कि यह कोई...
Translate »
error: Content is protected !!