भू-नक्शा संस्करण-5 के तहत प्रशिक्षण शिविर आरंभ 

by
एएम नाथ। चंबा :   जिला राजस्व अधिकारी जगदीश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा भूमि मानचित्रों तक आम जनता की पहुँच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रथम नियमित भू-व्यवस्था के दौरान तैयार मुसावियों को डिजिटाइज करवाया गया है ।
उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत वर्ष 2010 में जिला चम्बा की समस्त भूमि मानचित्रों (मुसावियाँ) को पैन इन्डिया प्रा० लि० के माध्यम से डिजिटाइज्ड करवाया जा चुका है। पहले की व्यवस्था में लोगों को भूमि मानचित्र प्राप्त करने के लिए राजस्व विभाग के विभिन्न कार्यालयों में सम्पर्क करना पडता था जिसके बाद निश्चित समयावधि उपरान्त वांछित मानचित्र उपलव्ध करवाए जा सकते थे।
 उन्होंने बताया कि वर्तमान में सरकार द्वारा आम लोगों की सुविधा हेतू भू-नक्शा पोर्टल तैयार किया है जो सरकार का आधिकारिक पोर्टल है जिसके अन्तर्गत मानचित्रों को डिजिटल प्रारूप में एक्सेस किया जा सकता है। भू-नक्शा पोर्टल के माध्यम से भू-स्वामी अपनी भूमि के मानचित्र डाउनलोड व प्रिन्ट करने में भी सक्षम हैं।
मानचित्रण प्रक्रिया के सरलीकरण एवं आम जनता की पहुँच आसान वनाने के उद्देश्य से भू-नक्शा सॉफ्टवेयर के नियमित अ‌द्यतनीकरण के अन्तर्गत सरकार द्वारा भू-नक्शा संस्करण-5 आरम्भ किया जा रहा है। उक्त नवीनतम संस्करण पर कार्य करने हेतू पटवारियों को प्रशिक्षित करना अनिवार्य है.। निदेशालय भू-अभिलेख हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार भू-नक्शा संस्करण-5 वारे जिला चम्बा की समस्त तहसील / उप तहसीलों से दो-दो पटवारियों को प्रशिक्षित करने के लिए दिनांक 02-01-2025 से 04-01-2025 तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पैन इन्डिया प्रा० लि० के मुख्य प्रशिक्षक आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान कर रहे
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

खुद मोर्चे पर डटे रहे डीसी, मौसम विभाग की चेतावनी मिलते ही हरकत में आ गया पूरा प्रशासन :असल घटना की तरह ही निभाई आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी, कांगड़ा जिले में मॉक ड्रिल से बाढ़-भूस्खलन से निपटने की तैयारी का आकलन

धर्मशाला, 8 जून। बाढ़ और भूस्खलन जैसी किसी आपदा के समय बेहतर प्रबंधन और पूर्व तैयारी के आकलन के लिए कांगड़ा जिला प्रशासन ने 8 जून को मेगा मॉक ड्रिल की। इस दौरान जिले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शास्त्री की बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार स्थगित

हमीरपुर 17 नवंबर। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में प्रस्तावित शास्त्री की बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मरीज की मौत के बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निलंबित : निजी अस्पताल में सर्जरी करने के बाद महिला की मौत का मामला

रोहित जसवाल। ऊना : हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव ने ऊना जिला अस्पताल में तैनात एक स्त्री रोग विशेषज्ञ को सर्जरी के दौरान लापरवाही के कारण एक महिला की मौत के आरोपों के बाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मूक एवं बधिर दिव्यांगजन की सुविधा के लिए व्हाट्सएप नम्बर जारी

सोलन :   ज़िला में आपात स्थिति में मूक एवं बधिर दिव्यांगजनों को त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए सृजित व्हाट्सएप ग्रुप के लिए ज़िला कल्याण अधिकारी सोलन गावा सिंह नेगी को नोडल अधिकारी नियुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!