भ्रष्टाचार के मामले में मुकदमा : पंजाब चीफ सेक्रेटरी वीके जंजुआ पर भ्रष्टाचार का मुकदमा शुरू

by

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व चीफ सेक्रेटरी और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी वीके जंजुआ के खिलाफ अब भ्रष्टाचार का मामला चलेगा। केंद्र सरकार ने 2 लाख रुपये की रिश्वत के एक पुराने मामले में उनके खिलाफ केस चलाने की अनुमति दे दी है।

यह मंजूरी डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 और 13(2) के तहत दी गई है। शुक्रवार को हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सतपाल जैन ने केंद्र सरकार की ओर से यह महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

इंडस्ट्री विभाग में आरोप

यह मामला 2009 का है, जब वीके जंजुआ पंजाब के इंडस्ट्री एवं कॉमर्स विभाग में डायरेक्टर कम सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे। उन पर आरोप है कि उन्हें 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। प्रारंभ में, एक आईएएस अधिकारी होने के कारण विजिलेंस विभाग ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने से मना कर दिया था। हालांकि, बाद में इस मामले में केंद्र सरकार से अभियोजन की अनुमति मांगी गई थी। अब केंद्र से हरी झंडी मिलने के बाद इस मामले की सुनवाई सीधे स्पेशल कोर्ट में होगी।

जांच में मिले सबूत

केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रारंभिक जांच में जंजुआ के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं। यह मंजूरी पंजाब सरकार की सिफारिश, केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) की सलाह और जांच रिपोर्ट की विस्तृत समीक्षा के बाद दी गई है। उल्लेखनीय है कि 2022 में जब पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनी, तब अनिरुद्ध तिवारी को हटाकर वीके जंजुआ को पंजाब का 41वां चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किया गया था। अब रिटायरमेंट के बाद इस मामले से उनकी कानूनी समस्याएं बढ़ गई हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

आज कुल 39 उम्मीदवारों ने किए नामांकन पत्र दाखिल,सबसे अधिक आप ने 15 उम्मीदवारों के भरे नामांकन

बीजेपी ने 7,अकाली दल ने 9,कांग्रेस ने 3 ओर पांच आजाद ने किए नामांकन पत्र दाखिल किए सतलुज ब्यास टाईमस (नंगल) कौंसिल चुनवों के नामांकन पत्र दाखिल करने के चौथे दिन मंगलवार को कुल...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने रियल एस्टेट माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

मोहाली: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मोहाली, खरड़ और न्यू चंडीगढ़ क्षेत्र में रियल एस्टेट माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

साईबर क्राइम के खिलाफ रहें हर समय जागरूक : पूर्व सांसद खन्ना

होशियारपुर 16 अक्टूबर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के पूर्व वाईस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने रेडक्रॉस कार्यालय में तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के खिलाफ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

1 की मौत व दूसरा घायल : शादी समारोह में शामिल होने जा रहे गाजियाबाद के युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त

एएम नाथ : हमीरपुर । हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई व दूसरा घायल है। भोटा-सलौनी नेशनल हाईवे पर बुधवार सायं करीब 4.30 बजे करेर...
Translate »
error: Content is protected !!