*मंझग्रां पंचायत में बच्चों के लिए बनेगा नया पार्क : केवल सिंह पठानिया*

by
*7 लाख से निर्मित कॉमन सर्विस सेंटर का लोकार्पण, सत्यमेव युवक मंडल भवन का शिलान्यास*
एएम नाथ।  शाहपुर, 17 नवम्बर। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रविवार को ग्राम पंचायत मंझग्रां के द्रमण में लगभग 7 लाख रुपये की लागत से निर्मित कॉमन सर्विस सेंटर का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने 3 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सत्यमेव युवक मंडल भवन की आधारशिला रखी।
सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्य सचेतक ने कहा कि पंचायतवासियों द्वारा रखी गई सभी मांगों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नरगुईं के लिए 900 मीटर लंबे संपर्क मार्ग के निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही भूमि स्वामियों से अपील की कि सड़क निर्माण की प्रक्रिया में गति लाने के लिए अपनी भूमि की गिफ्ट डीड विभाग के नाम दर्ज करवाएं।
उन्होंने बताया कि पंचायत क्षेत्र में बच्चों के लिए एक आधुनिक पार्क विकसित करने की योजना तैयार करने हेतु वन विभाग को निर्देश दिए गए हैं।
जलापूर्ति की समस्या को दूर करने के लिए एक नया हैंडपंप शीघ्र स्थापित किया जाएगा, वहीं सामुदायिक भवन के लिए भी आवश्यक धन उपलब्ध करवाया जाएगा। जिन घरों में बिजली संबंधी दिक्कतें हैं, उन्हें दूर करने के लिए विद्युत विभाग को त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य एवं पूर्व प्रधान नीना ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए पंचायत में जारी विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।
कांग्रेस नेता और पांच बार के पंचायत प्रधान डी.डी. शर्मा ने कहा कि मंझग्रां पंचायत में उपमुख्य सचेतक के कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं, जिसके लिए केवल सिंह पठानिया बधाई के पात्र हैं।
इस अवसर पर पंचायत प्रधान अरूणा देवी, उप प्रधान विनोद कुमार,पूर्व प्रधान देवराज, पूर्व प्रधान चंदों राम, जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर, सुरेश कुमार ,महिंदर सिंह ,पुष्पा देवी , निर्मला देवी,रेणु चौहान,उप मुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर, बीडीओ रैत कमलजीत, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विपुल, रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा, जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता रज्जाक मोहम्मद, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता विक्रम शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी ,कैप्टन सुनील चौहान,सोनी,अनिल चौहान, रमन कुमार,कैप्टन अमर सिंह,रमेश चंद,विपन ठाकुर, महिंदर सिंह मन्हास,विनोद कुमार, सतीश कुमार,धर्म चंद चौधरी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

हरोली में कोविड केयर नियंत्रण कक्ष स्थापित

ऊना – हरोली में कोविड केयर नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने बताया कि कोविड संबंधी जानकारी अथवा सहायता के लिए हेल्पलाइन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप विधायक की पत्नी ने एनआरआई पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप – दावा किया कि उसके पास एनआरआई की फोटो और वीडियो

लुधियाना: आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की पत्नी गुरप्रीत कौर ने एनआरआई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एनआरआई उन्हें जबरी शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 छात्राओं की लड़ाई और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल

मंडी। जिले के वल्लभ डिग्री कॉलेज के कैंपस में 2 छात्राओं की लड़ाई और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 2 छात्राएं एक दूसरे पर खूब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रथम चरण के तहत 26 मई को ज़िला की 118 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान

मतदान प्रक्रिया के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत...
Translate »
error: Content is protected !!