मंडी के दियाड़गी में 60 करोड़ रुपये की 14 परियोजनाएं की लोगों को मुख्यमंत्री ने समर्पित

by
एएम नाथ। मंडी :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी जिला के एक दिवसीय दौरे के दौरान, बल्ह के दियाड़गी में लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत की 14 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए।
मुख्यमंत्री ने नाबार्ड के अंतर्गत 25.99 करोड़ रुपये की लागत से शिमला-मंडी सड़क वाया तत्तापानी (चैल चौक से बग्गी) के उन्नयन कार्य का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने 6.96 करोड़ रुपये की लागत से नाबार्ड के तहत नेहरा से फगोह वाया कुथल, बगला, लोअर नातन मार्ग तथा कांशा खड्ड पर मोटरेबल पुल सहित सड़क का उद्घाटन किया।
उन्होंने 2.75 करोड़ रुपये की लागत से धनोटू में निर्मित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह, तहसील बल्ह के चम्यार में 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित पटवार भवन, ग्राम पंचायत कोटली में 14 लाख रुपये की लागत से निर्मित ‘अपना पुस्तकालय’, जाछ (झुंगी) में 55 लाख रुपये की लागत से निर्मित लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय एवं आवास भवन का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने निचली बेहली में 37 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक केन्द्र तथा 38-38 लाख रुपये की लागत से जाच और फंगवास में सामुदायिक केंद्रों का भी उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने ग्राम पंचायत पंडोह में 8 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुस्तकालय का लोकार्पण भी किया।
इसके अतिरिक्त उन्होंने 3.08 करोड़ रुपये की लागत से तहसील सुंदरनगर की चौक, महादेव, अपर बेहली, चंबी, पलोहोटा, जय देवी तथा बलाना ग्राम पंचायतों के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना का उद्घाटन किया। इसके साथ ही 3.14 करोड़ रुपये की लागत से जल जीवन मिशन के अंतर्गत तहसील बल्ह की ग्राम पंचायत धाबन और लोहारा तथा टांडा की बस्तियों के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना तथा 11.57 करोड़ रुपये की लागत से तहसील चच्योट की ग्राम पंचायत सैंज और नंदी के विभिन्न गांवों के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना को भी लोगों को समर्पित किया।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 3.67 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली गडोग नाला से बरनोग सड़क का शिलान्यास भी किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक ने नवाजे जय पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनूरी के मेधावी ….शिक्षा और संस्कार राष्ट्र की नींव – आशीष बुटेल*

एएम नाथ पालमपुर, 9 दिसंबर :- पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने मंगलवार को जय पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बनूरी में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्यूपिटर इंटरनेशनल ने बद्दी में सफाई अभियान चलाया : 5 हजार किलो सूखा व गीला कचरा इक्टठा किया

लोगों से सहयोग की अपील की बीबीएन, 25 फरवरी (तारा) : पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ज्यूपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी ने बद्दी में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया, जिससे लगभग 5,000 किलो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राघव शर्मा ने टीबी हारेगा ऊना जीतेगा जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी

ऊना: 12 सितंबर: जिला ऊना में 21 दिन तक चलने वाले टीबी हारेगा, ऊना जीतेगा अभियान की शुरूआत आज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से उपायुक्त राघव शर्मा ने जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला मुख्यालय चंबा में लोक लेखा समिति की बैठक आयोजित : विभिन्न विभागों के लंबित ऑडिट पैरा की समीक्षा सहित अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश

एएम नाथ। चम्बा  :  बचत भवन चंबा में हिमाचल प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति की बैठक समिति के सभापति अनिल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्य डॉ....
Translate »
error: Content is protected !!