मंडी के दूरदराज क्षेत्रों में वायु सेना के हेलीकॉप्टर से पहुंचाई गई राशन-दवाइयों की खेप लोगों ने सीएम का जताया आभार

by

मंडी 24 अगस्त। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप मंडी जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को वायु सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से मंडी जिले के दूरदराज क्षेत्रों में राशन समेत अन्य आवश्यक सामग्री और दवाइयों की खेप पहुंचाई। जिले के बालीचौकी उपमंडल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में यह सामग्री पहुंचाई गई।
जिलाधीश अरिंदम चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हर कीमत पर तत्परता से लोगों को मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। बता दें, 22 और 23 को हुई भीषण बारिश, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन के कारण के बालीचौकी उपमंडल के दूरदराज क्षेत्रों में भारी तबाही हुई थी। वहां रास्ते ध्वस्त होने के कारण आवागमन में दिक्कत आई है। ऐसे में वहां हेलीकॉप्टर के माध्यम से राशन और अन्य आवश्यक सामग्री भेजने की व्यवस्था की गई।
उन्होंने बताया कि बालीचौकी क्षेत्र के लिए आज हेलीकॉप्टर की 3 उड़ाने निर्धारित थीं, इनमें कशौड़ीधार और कारथाच में सामग्री भेजी जानी थी। मंडी के कांगनीधार से सामग्री से भरे हेलीकॉप्टर ने कशौड़ीधार के लिए उड़ान भरी लेकिन वहां मौसम प्रतिकूल होने के कारण सामग्री की पहली खेप कारथाच में उतारी गई। यह सामग्री साथ लगते गांवों में वितरित की जाएगी। मौसम अनुकूल रहने पर हेलीकॉप्टर अगली उड़ान कल भरेगा।
उन्होंने बताया कि पहली खेप में खाद्य सामग्री की 15-15 किलो की 55 किट, दवाइयों के 3 बड़े बक्सों के अलावा तिरपाल, कंबल समेत अन्य जरूरी सामग्री पहुंचाई गई है। खाद्य सामग्री की प्रत्येक किट में आटा, चावल, 2 दालें, तेल, नमक, हल्दी तथा अन्य किचन मसाले हैं।
लोगों ने सीएम का जताया आभार
वहीं, हेलकॉप्टर से मदद भेजने के लिए कारथाच के लोगों ने सीएम का आभार जताया है। उन्होंने मुश्किल की घड़ी में पूरी मजबूती से साथ खड़े रहने और हर तरह से सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की संवेदनशीलता और लोक हितकारी शासन व्यवस्था की तारीफ की।
राहत शिविरों में की गई है भोजन व ठहरने की उत्तम व्यवस्था
जिलाधीश ने बताया कि मुख्यमंत्री के दिशानिर्देशानुसार जिले में आपदा प्रभावित लोगों को जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। भारी बारिश के कारण प्रभावित परिवारों को विभिन्न राहत शिविरों में ठहराया गया है, जहां उन्हें निःशुल्क भोजन व ठहरने की उत्तम व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि जिले के 11 उपमंडल में स्थापित किए गए है, इन राहत शिविरों में 2039 प्रभावित लोग हैं। उन्होंने बताया कि सदर उपमंडल में 640, सुन्दरनगर में 97, गोहर में 140, पधर में 55, सरकाघाट में 368, बल्ह में 311, धर्मपुर में 65, बालीचौकी में 10, कोटली में 20, करसोग में 28 तथा जोगिन्दर नगर में 95 लोगों को राहत शिविर में ठहराया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष ने एचडीएफसी बैंक की शाखा विस्तारीकरण का शुभारम्भ किया

एएम नाथ।  शिमला : हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष आर.एस. बाली ने आज छोटा शिमला स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा विस्तारीकरण का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शाखा विस्तारीकरण से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बालिका सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक – DC मनमोहन शर्मा

एएम नाथ। सोलन : उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि बालिकाओं व महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है। मनमोहन शर्मा आज यहां महिला एवं बाल विकास विभाग सोलन द्वारा आयोजित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पति को किडनी देकर दिया नया जीवनदान : क्रोनिक किडनी और लीवर की बीमारी से पीडि़त 48 वर्षीय व्यक्ति का सफल एबीओ इनकम्पेटिबल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया

किसी भी ब्लड ग्रुप में किडनी ट्रांसप्लांट संभव, पत्नी ने किडनी देकर दिया लकवाग्रस्त पति को जीवनदान इस वर्ष फरवरी से रोगी का सप्ताह में दो बार हेमोडायलिसिस किया जा रहा था; किडनी ट्रांसप्लांट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देहरादून में किशोरी के साथ बस स्टैंड में ही बस के अंदर पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म : पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज

देहरादून : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से देहरादून आई पंजाब की एक किशोरी के साथ आईएसबीटी में बस के अंदर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 13 अगस्त तड़के की बताई जा...
Translate »
error: Content is protected !!