मंडी नगर निगम चुनाव: भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ समृद्ध मंडी का रोडमैप : जयराम ठाकुर

by

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने सभी 14 वार्डों पर हो रहे चुनाव में मंडी वासियों से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील

एएम नाथ। मंडी : मंडी नगर निगम चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने ‘संकल्प पत्र’ के माध्यम से शहर के सर्वांगीण विकास का एक विस्तृत खाका जनता के सामने प्रस्तुत किया है। उन्होंने मण्डी नगर निगम के सभी 14 वार्डों के निवासियों से भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने की अपील की है, ताकि शहर को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह संकल्प पत्र न केवल विकास के लक्ष्य हासिल करने का दस्तावेज है, बल्कि यह मंडी की सांस्कृतिक विरासत, आधुनिक अधोसंरचना, महिला सुरक्षा, युवा सशक्तिकरण और जन-सुविधाओं को एकीकृत करने का एक ठोस प्रयास है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि संकल्प पत्र के मुख्य बिंदुओं पर नजर डालें तो महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है, जिसके अंतर्गत शहर के प्रमुख बाजारों, बस स्टैंडों और संवेदनशील क्षेत्रों में एआई-पावर्ड हाई-रेज़ोल्यूशन सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाया जाएगा ताकि कानून व्यवस्था सुदृढ़ हो सके। साथ ही, स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम और इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से मंडी की यातायात समस्या का स्थायी समाधान निकालने का वादा किया गया है। महिलाओं के लिए ‘स्वच्छता एवं सम्मान केंद्र’ और ‘पिंक टॉयलेट’ की स्थापना, सैनिटरी वेंडिंग मशीनें और क्यूआर -आधारित निगरानी प्रणाली जैसे कदम महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। आपदा प्रबंधन के लिए भाजपा ने ‘अर्ली वार्निंग सिस्टम’ और मोबाइल अलर्ट सेवा का प्रस्ताव रखा है, जो विशेष रूप से मानसून के दौरान टारना हिल और पड्डल ग्राउंड जैसे क्षेत्रों के लिए जीवन रक्षक साबित होगा। शहर की स्वच्छता को लेकर ‘स्वच्छ छोटी काशी – स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत घर-घर कचरा संग्रहण, जीपीएस-युक्त वाहन और कंपोस्टिंग यूनिट का वादा किया गया है। युवाओं के लिए मुफ्त हाई-स्पीड वाई-फाई, आधुनिक पुस्तकालय और वार्षिक ‘कौशल विकास मेला’ जैसे प्रावधान किए गए हैं ताकि स्वरोजगार के अवसर बढ़ें। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए ‘वरिष्ट सम्मान सेवा’ के तहत निशुल्क पिक-अप और ड्रॉप सुविधा और 24/7 स्वास्थ्य परामर्श का वादा भाजपा की संवेदनशीलता को दर्शाता है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मंडी की 500 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए ‘मंडी 500 वर्ष गौरव अभियान’ चलाया जाएगा, जिसमें हेरिटेज वॉक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा देना शामिल है। इसके अतिरिक्त, सकोड़ी खड्ड के तटीकरण, नई सड़कों के निर्माण, बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं और ‘सेवासेतु’ डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से घरेलू सेवाओं की उपलब्धता जैसे वादे मंडी को एक आधुनिक शहर बनाने की दिशा में भाजपा की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। ‘चिट्टा मुक्त और नशा मुक्त मंडी’ का संकल्प भाजपा के विजन का एक अनिवार्य हिस्सा है, जिसका उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य प्रदान करना है।
जयराम ठाकुर ने विश्वास जताया है कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सोच और नगर निगम में भाजपा की उपस्थिति ‘विकास की गारंटी’ बनेगी, जिससे मंडी न केवल हिमाचल बल्कि पूरे देश के लिए एक आदर्श नगर निगम के रूप में उभरेगा। इस संकल्प पत्र के माध्यम से भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि वह मंडी के हर वर्ग, चाहे वह व्यापारी हो, कर्मचारी हो, युवा हो या गृहणी, सभी की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध है और मंडी की जनता इस बार फिर विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजलक्ष्मी संविद् गुरुकुलम् सैनिक स्कूल में बसंत पंचमी उत्सव मनाया

स्कूल में हवन यज्ञ का आयोजन किया बीबीएन, 23 जनवरी (तारा) : बारियां स्थित राजलक्ष्मी संविद् गुरुकुलम सैनिक स्कूल में शुक्रवार को विद्या, वाणी और कला की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती के प्राकट्योत्सव बसंत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फोटो युक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप 27 अक्टूबर को होगा प्रकाशित – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 23 अक्तूबर – जिला ऊना के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की फोटो युक्त मतदाता सूचियों के प्रारूप का प्रकाशन 27 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा तथा यह सूचियां जिला के सभी 516 मतदान केंद्रों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीसी ने एससी-एसटी अत्याचार निवारण एवं राष्ट्रीय न्यास अधिनियम के क्रियान्वयन की समीक्षा की

रोहित जसवाल।  ऊना, 30 मार्च. अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने सोमवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम तथा राष्ट्रीय न्यास अधिनियम, 1999 के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें लीं। उन्होंने...
article-image
हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बॉर्डर पर भीषण हादसा : मक्के से लदा ट्रक पलटा, नीचे दबे 5 बाइक सवार, 4 की मौत

लालढांग :    हिमाचल प्रदेश और हरियाणा बॉर्डर के लालढांग क्षेत्र में शुक्रवार (29 मई) को एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. यहां मक्के से लदा...
Translate »
error: Content is protected !!