मंडी-पठानकोट फोरलेन से जुड़ी लंबित शिकायतों पर एक सप्ताह में एटीआर देने के निर्देश

by
एसडीएम मंडी सदर की अध्यक्षता में एनएचएआई व गावर कंपनी के साथ समीक्षा बैठक
एएम नाथ। मंडी, 21 जनवरी।  मंडी-पठानकोट निर्माणाधीन फोरलेन सड़क से प्रभावित लोगों की शिकायतों के निपटारे को लेकर उपमंडल अधिकारी मंडी सदर रूपिन्द्र कौर ने एनएचएआई के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
एसडीएम मंडी सदर की अध्यक्षता में आज यहाँ एसडीएम कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( एनएचएआई) तथा सड़क निर्माण कार्य कर रही गावर कंपनी के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में मंडी सदर उपमंडल क्षेत्र के अंतर्गत मंडी से भटोग तक निर्माणाधीन फोरलेन सड़क से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा की गई।
एसडीएम मंडी सदर ने बताया कि फोरलेन निर्माण को लेकर उपमंडल कार्यालय को प्रभावित लोगों की ओर से 40 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से अधिकांश का निपटारा किया जा चुका है। शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन शिकायतों में मुख्य रूप से कटिंग के कारण मकानों और गौशालाओं में दरारें आने, पानी की निकासी की समस्या, कलवर्ट निर्माण तथा खेतों में पानी जाने जैसे मुद्दे शामिल हैं। एसडीएम मंडी सदर ने निर्देश दिए कि सभी शेष मामलों का मौके पर निरीक्षण कर स्थायी समाधान किया जाए।
बैठक में एनएचएआई के डिप्टी मैनेजर टेक्निकल दिगब्रत सिंह तथा गावर कंपनी के जनरल मैनेजर विकास नागर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्य आरोपी के पास 2 करोड़ नकद मिले , 2000 के 97 लाख बैंक में एक्सचेंज करवाए : सलूणी में युवक हत्याकांड की जांच NIA से करवाई जाए : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

चंबा/ शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि चंबा जिले में मनोहर की निर्मम हत्या का गंभीर मामला सामने आया है। देवभूमि हिमाचल प्रदेश में यह घटना दुर्लभ है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भारत भूषण आशू, विधायक परगट सिंह और कुशलदीप ढिल्लों का इस्तीफा स्वीकार

कांग्रेस पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने लिया बड़ा फैसला एएम नाथ। जालंधर :  पंजाब कांग्रेस के तीन नेताओं द्वारा दिए गए इस्तीफे पर कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल का फैसला आ गया है।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन, चिट्टा और पीपल तथा बड़ जैसे बड़े पेड़ों की कटान व तस्करी पर डिप्टी सीएम के कड़े तेवर : 3 प्रमुख समस्याओं से जिले को पूरी तरह मुक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करने की डिप्टी सीएम की प्रशासन को कड़ी हिदायत

ऊना में हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के कार्यालय का उप मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन रोहित जसवाल। ऊना, 13 दिसंबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले के रामपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व में पारित हुए समस्त प्रस्तावों को खारिज करने का निर्णय

जिला परिषद चम्बा की अंतिम त्रैमासिक बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा : जिला परिषद चम्बा की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को बचत भवन चम्बा में अध्यक्षा जिला परिषद चम्बा डा. नीलम कुमारी की अध्यक्षता में...
Translate »
error: Content is protected !!