मंडी में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर जयराम ठाकुर का तीखा हमला

by

मुख्यमंत्री की घोषणाओं को बताया विवेकहीन और द्वेषपूर्ण

कहा, मंडी में मुख्यमंत्री ने वोट के बदले पार्षदों को दिया 50-50 लाख बजट का लालच

मुख्यमंत्री को झूठ बोलना शोभा नहीं देता, अब पूरा देश जान गया है कि झूठे हैं सुक्खू : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश की सुक्खू सरकार और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री द्वारा पार्षदों के लिए पचास-पचास लाख रुपये देने की घोषणा को आदर्श चुनाव आचार संहिता का घोर उल्लंघन करार दिया है।

उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री को झूठ बोलना शोभा नहीं देता है। अब तो पूरा देश बढ़ गया है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सिर्फ और सिर झूठ बोलते हैं। उनकी पार्टी के लोग भी उन्हें अब गंभीरता से नहीं लेते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस पार्षदों की जीत के बदले बजट का लालच देना न केवल असंवैधानिक है, बल्कि यह मुख्यमंत्री की विवेकहीन और द्वेषपूर्ण सोच को भी दर्शाता है। जब उन्हें मालूम है कि आजकल आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी है तो जनसभा में ऐसे प्रलोभन देना उन्हें शोभा नहीं देता।
उन्होंने कहा कि मंडी में आकर मुख्यमंत्री ने राजनीतिक लाभ के लिए प्रचार अभियान में पैसे बांटने का लालच दिया लेकिन जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस पार्टी के झांसे में नहीं आना है। कांग्रेस हमेशा चुनाव जीतने के लिए झूठी गारंटियों का सहारा लेती है और अब इनके मंसूबे पूरे नहीं होने वाले हैं। जयराम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि अर्बन चैलेंज योजना के तहत विकास के लिए पैसा केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है, ऐसे में राज्य सरकार इस धन को अपना बताकर जनता पर झूठा एहसान जताने की कोशिश न करे।
जयराम ठाकुर ने मंडी के विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाते हुए सरकार से जवाब मांगा कि जब मंडी से एक हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट केंद्र को भेजे गए थे, तो सुक्खू सरकार ने केवल 180 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स को ही स्वीकृति क्यों दी? पूर्व मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का मंडी में स्वागत है, लेकिन उन्हें यहाँ आकर झूठ बोलने के बजाय यह बताना चाहिए कि बीते साढ़े तीन सालों में उन्होंने इस क्षेत्र को आखिर क्या दिया है। हमारी सरकार के समय हमने 15 करोड़ जारी किए थे उसे भी वापस मंगवा लिया गया था। मंडी यूनिवर्सिटी को बंद करने की कोशिश कीगई। ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का पैसा डायवर्ट कर दिया गया। शिव धाम के प्रोजेक्ट का पैसा डायवर्ट कर दिया गया। मुख्यमंत्री जी ने मण्डी से सुविधाओं और संसाधनों को छीनने की हर कोशिश की। जो छीन सके वह छीना।
जयराम ठाकुर ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अब ठगने की राजनीति का अंत होना चाहिए क्योंकि जनता पूरी तरह जागरूक हो चुकी है। दहौंदी वार्ड में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा करते हुए उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई कि भविष्य में भाजपा सरकार बनने पर जनता की इच्छा के अनुरूप ही क्षेत्र के सीमांकन और नगर निगम या पंचायत में रहने के मुद्दे पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बेहना वार्ड के घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर दहौंदी वार्ड में वादाखिलाफी का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा ने जनभावना का सम्मान करते हुए बेहना में अपना नामांकन वापस लिया, लेकिन कांग्रेस की प्रत्याशी ने दहौंदी वार्ड से अंतिम समय में गायब हो गईं, जो उनकी दोहरी राजनीति को दर्शाता है। जयराम ठाकुर ने भिऊली थनेहड़ा और खलियार से रणधीर वार्डों में भी धुआंधार प्रचार किया और जनता से अपील की कि पिछली बार की नाराजगी भूलकर इस बार उन लोगों को सबक सिखाएं जिन्होंने जनता को धोखा दिया और साढ़े तीन साल तक न तो नगर निगम की समस्याओं का समाधान किया और न ही जनभावनाओं का सम्मान किया। उन्होंने पड्डल से प्रत्याशी निर्मल वर्मा और पुरानी मंडी से प्रत्याशी सरिता हांडा, थनेहड़ा से रजनी शर्मा और खलियार से रणधीर सिंह दौंदी की प्रत्याशी रीता के लिए वोट मांगे। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री एवं सदर के विधायक अनिल शर्मा, विधायक बल्ह इंद्र सिंह गांधी, विधायक दरंग पूर्ण चंद, भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा भी उपस्थित रहे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी के पड्डल मैदान में होगा प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम : उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

एएम नाथ।  मंडी, 25 नवंबर।  प्रदेश सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मंडी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों के दृष्टिगत आज उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चाइल्ड हेल्पलाइन ने सलूणी के खडार स्कूल में लगाया जागरूकता शिविर

सोशल मीडिया पर चल रही ब्लैकमेलिंग, बाल-मजदूरी, बाल-विवाह की बुराई व बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष चर्चा एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा सलूणी तहसील के अंतर्गत राजकीय उच्च पाठशाला खडार में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साधोवाल तथा हाजीपुर फीडरों की कल 12 अक्तूबर को बिजली बंद रहेगी

गढ़शंकर, 11 अक्तूबर : 66 केवी सब स्टेशन पावरकॉम गढ़शंकर के 11 केवी साधोवाल तथा 66 केवी सैला बिजली घर से चलते 11 केवी हाजीपुर फीडरों में जरूरी मुरम्मत कारण कल 12 अक्तूबर को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में गणना प्रपत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2025

जिला चंबा में अस्थाई रूप से रहने वाले बिहार निवासी ऑनलाइन भर सकते हैं गणना प्रपत्र : जिला निर्वाचन अधिकारी एएम नाथ। चम्बा :  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण...
Translate »
error: Content is protected !!