मंडी संसदीय क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का किया नेता प्रतिपक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के शुभारंभ : लोकसभा की चारों सीटें भारी बहुमत के साथ जीतेगी भारतीय जनता पार्टी – जयराम ठाकुर

by
बल्ह विधानसभा क्षेत्र के गुटकर में मण्डी संसदीय क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ
एएम नाथ। मण्डी :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बल्ह विधानसभा के गुटकर में भारतीय जनता पार्टी के मंडी संसदीय क्षेत्र चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी हिमाचल की चारों सीटें भारी मतों से जीतेगी। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। उनके कार्यकाल में भारत ने ऐतिहासिक प्रगति की है। उनका तीसरा कार्यकाल भारत के विकसित होने का मार्ग प्रशस्त करेगा। प्रधानमंत्री ने अपने तीसरे कार्यकाल की रूपरेखा अभी से तय कर दी है। आने वाले सालों में भारत दुनिया की तीन बड़ी आर्थिक महाशक्तियों में शामिल होगा। जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के सभी  संसदीय क्षेत्र के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा  की निश्चित तौर पर लोकसभा चुनाव में सबकी मेहनत रंग लाएगी और बीजेपी बहुत बड़ी जीत को हासिल करने में सफल होगी।
इस मौक़े पर उनके साथ पूर्व मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर, मीडिया प्रभारी एवं विधायक रणधीर शर्मा, विधायक इंद्र सिंह गांधी,  सुंदरनगर विधायक राकेश जम्वाल, मंडी के पूर्व प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, नाचन विधायक विनोद कुमार, बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी, सरकाघाट विधायक दिलीप ठाकुर, द्रंग विधायक पूर्णचंद्र, करसोग विधायक दीपराज, भरमौर विधायक डॉ जनक राज, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, मंडी जिला अध्यक्ष निहाल शर्मा, पायल वैद्य, पॉल वर्मा, सुरेश शर्मा, आदि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर योजना ऑनलाइन परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी

शिमला 15 अप्रैल – अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदित उम्मीदवारों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी हो गया है। सेना भर्ती कार्यालय शिमला की भर्ती निदेशक...
हिमाचल प्रदेश

डीसीए व पीजीडीसी कोर्सों के लिए आवेदन 31 मई तक करें

ऊना : हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ इलैक्ट्रॉनिक्स एंड इनफर्मेशन टेक्नोलॉजी के माध्यम से इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ कम्पयूटर टेक्नोलॉजी में डीसीए पोस्ट ग्रेजुएट तथा पीजीडीसीए कोर्स करवाएं जाएंगे। यह जानकारी...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जेएनवी आवेदन में गलती सुधारने का अंतिम मौका, 11 और 12 अगस्त को आॅनलाइन आवेदन विंडो रहेगी ओपन

धर्मशाला, 11 अगस्त: जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि जेएनवी की कक्षा छठी में प्रवेश हेतु जिन उम्मीदवारों ने आॅनलाइन आवेदन किया है उनके लिए नवोदय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार ढली-नारकंडा सड़क को फोर लेन बनाने के लिए प्रयासरतः मुख्यमंत्री

फागू में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह भवन का उद्घाटन  रोहित जसवाल। शिमला ;  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिले के फागू में 1.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित...
Translate »
error: Content is protected !!