मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी

by

राजस्व एवं बागवानी मंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक
एएम नाथ। शिमला :   राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक व औद्योगिक प्रशिक्षण एवं नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी भी मौजूद रहे। इस दौरान मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए निर्णयों के कार्यान्वयन को लेकर समीक्षा की गई।
बैठक में अवगत करवाया गया कि 13 जनवरी, 2023 से 30 जून, 2025 तक मंत्रिमंडल की बैठकों में 1160 निर्णय लिए गए, जिनमें से 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वित किए जा चुके हैं। शेष एक प्रतिशत निर्णयों को लेकर चर्चा भी की गई, जिनमें वित्त, स्वास्थ्य, उद्योग, जलशक्ति, बहुउद्देेशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा से जुड़े निर्णय शामिल हैं।
जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों की सराहना की और बाकी निर्णयों को समयबद्ध कार्यान्वित करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत, प्रधान सचिव देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, सचिव स्वास्थ्य एम. सुधा देवी, सचिव सहकारिता अमरजीत सिंह, सचिव डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस आशीष सिंहमार, सदस्य सचिव हरबंस सिंह ब्रास्कॉन, निदेशक शहरी विकास नीरज कुमार, निदेशक ट्रेजरी अकाउंट्स एंड लॉटरीज विजय वर्धन और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एम्स बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसा : एमबीबीएस के प्रशिक्षु डॉक्टर ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से लगाई छलांग, मौत

मृतक छात्र की पहचान परीक्षित पुत्र ए. के. लेखी निवासी इंदौर मध्य प्रदेश के रूप में हुई एएम नाथ। बिलासपुर : हिमाचल के जिला बिलासपुर के तहत कोठीपुरा स्थित एम्स में एक दर्दनाक हादसा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी के खिलाफ जो टिप्पणी की, उस पर कायम हूं: रवनीत सिंह बिट्टू

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर अपने विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपनी टिप्पणी पर कायम हैं...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ऊना में सैकड़ो लोगो ने ऊना में किया प्रर्दशन : साबुन व कोसमेटिक उद्योग पर प्रदूषष फैलाने के आरोप लगाते हुए पंजाब व हिमाचल के सैकड़ो लोगो ने ऊना में किया प्रर्दशन

एडीसी डा. अमित शर्मा ने प्रर्दशनकारियों से प्रदूषण विभाग के समक्ष मामला रख कर प्रदूषण का समाधान करवाने का दिया अश्वासन ऊना : हिमाचल प्रदेश के गांव गोंदपुर के सीमा के साथ सटे पंजाब...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फैड़रेशन ऑफ यूटी इम्पलाईज एण्ड वर्करज चण्डीगढ़ द्वारा 7 जुलाई की कन्वैंशन की तैयारी में गेट मीटिंगें जारी

पुनीत महाजन : चण्डीगढ़ ।  फैड़रेशन ऑफ यूटी इम्पलाईज एण्ड वर्करज चण्डीगढ़ द्वारा 7 जुलाई 2026 की कन्वेंशन की तैयारी के संबंध में आज बागवानी बूथ सेक्टर 8 तथा बिजली दफ्तर सैक्टर 18 में...
Translate »
error: Content is protected !!