मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता सेहत मंत्री डा. विजय सिंगला को, पुलिस के किया ग्रिफ्तार : मुख्यमंत्री भगवंत मान का भ्रष्टाचार पर जोरदार पंच

by

चंडीगढ़ :  पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री  डॉ. विजय सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया है। जिसके बाद पुलिस ने उससे ग्रिफ्तार के जांच शुरू कर दी है।

विजय सिंगला स्वास्थ्य विभाग में हर काम और टेंडर के बदले एक प्रतिशत कमीशन मांग रहे थे। जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री भगवंत मान तक पहुंची थी। उन्होंने इस मामले को लेकर गुपचुप तरीके से जांच करवाई और अधिकारियों से पूरे मामले का पता किया । जिसके उपरांत उन्होंने मंत्री सिंगला को तलब किया।  मंत्री ने मुख्यमंत्री के समक्ष गलती। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि उनके ध्यान में लाया गया कि उनका एक मंत्री हर टेंडर या उस विभाग की खरीद-फरोख्त में एक परसेंट कमीशन मांग रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा के किसी अन्य राजनीतिक पार्टी या किसी और को इसकी जानकारी नही थी, मैं चाहता तो इस मामले को दबा देता।  लेकिन इस मामले को दबाया जाए यह मैं नही कर सकता। करोड़ों लोगों के  भरोसे को देखते हुए उन्होंने मंत्री के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है। पुलिस को उनके खिलाफ केस दर्ज करने के लिए आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्याकाल में तत्कालीन सीएम को अवैध खनन में संलिप्त लोगों की पूरी जानकारी थी और फिर भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अध्यापिकों ने मांगों संबंधी एसडीएम के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा

गढ़शंकर : 3582 अध्यापक यूनियन के आह्वान पर आज 3582 अध्यापक यूनियन व डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब के सहयोग से अपनी मांगों के लिए संयुक्त रूप से एसडीएम गढ़शंकर के माध्यम से शिक्षा मंत्री...
article-image
पंजाब

जंगलात वर्कर्स यूनियन में वन मंडल अधिकारी के माध्यम से पंजाब सरकार को ज्ञापन भेजा 

गढ़शंकर, 25 सितंबर : जंगलात वर्कर्स यूनियन पंजाब की शाखा गढ़शंकर द्वारा प्रांतीय नेता अमरीक सिंह के नेतृत्व में अपनी मांगों संबंधी एक ज्ञापन वन मंडल अधिकारी के माध्यम से पंजाब सरकार को भेजा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जंजहली की बेटी दीया ने SPU मंडी में लहराया परचम, BA में हासिल की 10वीं रैंक

कटारू गांव की दीया बनी युवाओं के लिए प्रेरणा, 8.60+ CGPA के साथ किया क्षेत्र का नाम रोशन शिक्षक पिता और गृहणी मां की बेटी दीया ने रचा सफलता का नया अध्याय नरेंद्र भारती।...
Translate »
error: Content is protected !!