मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED की छापेमारी, लुधियाना में कार्रवाई खत्म; गुरुग्राम में सर्च जारी

by

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी का बड़ा ऑपरेशन सामने आया है। लुधियाना स्थित उनके घर और कारोबारी ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन शनिवार दोपहर तक पूरा कर लिया गया, जबकि गुरुग्राम स्थित उनके आवास और दफ्तरों में कार्रवाई जारी है।

ED की टीम शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे एक साथ कई स्थानों पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया, जो शनिवार तक चलता रहा। यह कार्रवाई लुधियाना, जालंधर, गुरुग्राम और चंडीगढ़ समेत कुल 13 लोकेशनों पर एक साथ की गई। छापेमारी में मंत्री अरोड़ा के घर, उनके बेटे, बिजनेस पार्टनर हेमंत सूद और चंद्रशेखर अग्रवाल के ठिकानों को भी शामिल किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, लुधियाना में तलाशी पूरी करने के बाद ED की टीमें अब गुरुग्राम स्थित दफ्तरों और अन्य परिसरों पर फोकस कर रही हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर मामले की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन यह कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग जांच से जुड़ी बताई जा रही है। छापेमारी के दौरान मंत्री अरोड़ा के गुरुदेव नगर स्थित आवास पर तैनात केंद्रीय सुरक्षा बलों की टीम अब वापस लौट चुकी है। उल्लेखनीय है कि छापेमारी के समय मंत्री संजीव अरोड़ा यूरोप दौरे पर हैं, जहां वे ‘इन्वेस्ट समिट’ से जुड़े कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।

ED की इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है, वहीं आगे की जांच और खुलासों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अध्यापकों की मांगों का पंजाब सरकार द्वारा समाधान न करने के विरोध में 11 जून को लुधियाना में राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा*

पंजाब सरकार हजारों स्कूली अध्यापकों के लंबित मुद्दों का समाधान करे: डीटीएफ गढ़शंकर, 8 जून : पंजाब सरकार के शिक्षा क्रांति के नारे को खोखला बताते हुए स्कूली अध्यापकों के प्रमुख संगठनों ने अध्यापकों...
पंजाब

अब भूपेश बघेल के खिलाफ चन्नी समर्थकों की नारेबाजी : क्या चुनाव से पहले ही निपट जाएगी कांग्रेस

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सड़कों पर आ गई है. पंजाब के मुक्तसर साहिब में कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के खिलाफ ‘GO...
article-image
पंजाब

Swami Ramchand’s Legacy of

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 2 : A large and enthusiastic congregation gathered for the 42nd annual function honoring Swami Ramchand, organized by Baba Roushan Singh at Prime Enclave, Boolan wari. The event, which began with readings...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू मूसेवाला मर्डर का नही था बदला…. क्यों कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया को गैंगस्टरों ने मारी गोली ? ….मोहाली SSP ने बताया

मोहाली में सोमवार 15 दिसंबर को कबड्डी के मैदान में उस वक्त हड़कंप मच गया था।जब एक टूर्नामेंट के दौरान सेल्फी लेने के बहाने हमलावरों ने कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर कुंवर दिग्विजय सिंह उर्फ...
Translate »
error: Content is protected !!