मकान खरीदने को दिए 3 लाख रुपए : पैसे लेने के बाद रजिस्ट्री करवाने से मुकरा : मामला दर्ज

by

नवांशहर। थाना सिटी पुलिस ने मकान बेचने के नाम पर 3 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला शिव निकेतन निवासी राजन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने राहों में एक 8 मरले का मकान खरीदने के लिए राहों निवासी परमजीत सिंह के साथ 12 लाख रुपए में सौदा किया था। जिसमें से उसने अगस्त 2020 को बयाना करवाकर 3 लाख रुपए ले लिया तथा एक वर्ष में रजिस्ट्री करवाने की बात कही। इसके बाद वह अगस्त 2021 में कोर्ट में पेश हुए लेकिन परमजीत रजिस्ट्री करवाने के लिए नहीं आया। इसके बाद उन्होंने आरोपी को फोन किया तथा उसने उनके फोन भी काट दिए। शाम को वह करीब साढे 4 बजे तक इंतजार करने के बाद कोर्ट में हाजरी लगवा दी। इसके बाद वह उन्हें लारे लगाता रहा। जब भी वे उसे रजिस्ट्री करवाने के लिए कहते तो परमजीत उन्हें धमकियां देने लग जाता। उक्त व्यक्ति ने न तो उनके पैसे वापिस किए तथा नही मकान की रजिस्ट्री करवाई। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा- 406 व 420 के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में खाना खाने के बाद छात्रों की बिगड़ी तबीयत, बच्चे अस्पताल में भर्ती

गुरदासपुर के मेरिटोरियस स्कूल में पढ़ने वाले कई छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ी अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप गुरदासपुर : गुरदासपुर के एक स्कूल में छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ने की...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के पांच युवक बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

एएम नाथ । देहरादून : अंतरतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून से प्रशिक्षण पूरा कर देश की रक्षा की शपथ लेते हुए हुए शनिवार को हिमाचल के पांच युवा अफसर भारतीय सेना का हिस्सा बन...
article-image
पंजाब

4 लाख रुपये का सामान चोरी : दो दुकानों से चोरों ने लाखों के सामान पर किया हाथ साफ

गढ़शंकर : बीती रात चोरों ने दो दुकानों पर चोरी कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही गढ़शंकर पुलिस के एसआई राकेश कुमार ने जांच शुरू कर दी।...
article-image
पंजाब

दो दिवसीय 35 वा वार्षिक जोड़ मेला 31 मई और 1 जून को करवाया जाएगा : बाबा रत्न सिंह धनोता

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के गांव पट्टी के दरबार पीर बाबा रहमत शाह जी में 35 वा दो दिवसीय वार्षिक जोड़ मेला मुख्य सेवादार बाबा रतन सिंह के नेतृत्व समूह संगतों के सहयोग...
Translate »
error: Content is protected !!