मक्की की फसल पर फाल आर्मीफरम कीड़े से बचाव के लिए किया जाए छिडक़ाव: डा. विनय कुमार

by

होशियारपुर:
पंजाब में मक्की की फसल पर देखे गए फाल आर्मीफरम कीड़े के मद्देनजर मुख्य कृषि अधिकारी डा. विनय कुमार ने बताया कि इस कीड़े के शुरुआती हमले की रोकथाम आसानी से की जा सकती है।
डा. विनय कुमार ने बताया कि फाल आर्मीफरम कीड़ा बहुत तेजी से फैलता है व इसकी मादा पतंगा 1000 से अधिक अंडे देती है। उन्होंने बताया कि फाल आर्मीफरम कीड़े का मक्की की फसल पर हमला देखा जा रहा है, जिसको लेकर किसान खेतों का अच्छी तरह सर्वेक्षण करते रहें व हमला दिखाई देते ही उचित रोकथाम के लिए प्रयास करें। उन्होंने बताया कि शुरुआत में छोटी सुंडियां पत्ते की परत को खाती हैं, जिस कारण पत्तों पर लंबे आकार के कागजी निशान बनते हैं। उन्होंने बताया कि कीड़े के हमले का पता लगने पर रोकथाम के लिए 0.5 मिलीलीटर डैलीगेच 11.7 एस.सी(स्पाइनट्रोम या 0.4 ग्राम मिजाइल 5 एस.जी (एमामैकटिन बैंजोएट) प्रति लीटर पानी में घोलकर छिडक़ाव किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि 20 दिनों तक की फसल के लिए 120 लीटर घोल व इससे बड़ी फसल व अतिरिक्त अनुसार घोल की मात्रा 200 लीटर प्रति एकड़ तक फसल बढ़ाई जाए। उन्होंने बताया कि यदि हमला धौडिय़ा में हो या छिडक़ाल में मुश्किल आए तो मिट्टी व कीटनाशक के मिश्रण(आधा ग्राम का) छिडक़ाव किया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाईपास, सीवरेज व पेयजल आपूर्ति हेतु डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने अधिकारियों से बैठक की : सेखोवाल गांव में एक करोड़ पचास लाख रुपये से ट्यूबवैल लगाने की प्रक्रिया पूरी

गढ़शंकर : विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज गढ़शंकर के बाईपास, सीवरेज और माहिलपुर के पीने के पानी की दो नलकूप व सीवेज और अन्य विकास...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना ने किया एचआईएडीएस का दौरा कर जिला रैडक्रास सोसासटी की ओर से किए जा रहे कार्यों कीखन्ना ने प्रशंसा की

होशियारपुर : भारतीय रैडक्रास सोसायटी के वाइस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने आज ड्राइवरों को रिफ्रेशर कोर्स करवाने संबंधी खोली गई संस्था होशियारपुर इंस्टीट्यूट आफ आटोमेटिव एंड ड्राइविंग स्किलज का दौरा किया। उन्होंने जिला...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में अध्यापकों का समर्थ तहत प्रशिक्षण कैंप लगाया 

गढ़शंकर, 20 मार्च: पंजाब शिक्षा विभाग की हिदायतों अनुसार स्कूल ऑफ एमिनैंस गढ़शंकर में मिशन समर्थ तहत गणित, पंजाबी तथा अंग्रेजी पढ़ाने वालों अध्यापकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया गया। फेज-3 तहित...
article-image
पंजाब

23 लाख रुपए की लागत से 1.70 किलोमीटर सडक़ की बदलेगी नुहार, 10-15 गांवों को आवागमन की मिलेगी सुविधा : अरोड़ा

होशियारपुर: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने आज चंडीगढ़ रोड पर बाइपास से छावनी कलां तक जाती 1.70 किलोमीटर लंबी सडक़ के कार्य की शुरुआत करवाते हुए कहा कि करीब 23...
Translate »
error: Content is protected !!