मजदूर की लगी डेढ़ करोड़ रुपये की लॉटरी : खुशी से ज्यादा डर में है परिवार, घर छोड़ा

by

चंडीगढ़ : पंजाब में लॉटरी जीतने वाले लोग अब कारोबारियों की तरह ही गैंगस्टरों के निशाने पर आ रहे हैं. हाल ही में जयपुर के एक सब्जी बेचने वाले की 11 करोड़ रुपये की लॉटरी लगी थी. इसके बाद उसे धमकी मिली।

अब पंजाब के फरीदकोट में मजदूरी करने वाले एक परिवार की 1.5 करोड़ रुपये की लॉटरी लगी. लेकिन अब उन्हें भी गैंगस्टरों से धमकियों का डर सता रहा है. इसकी वजह से मजबूरन वे अपना घर छोड़कर दूसरी जगह छिपकर रह रहे हैं।

फरीदकोट का परिवार जीता 1.5 करोड़

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 1.5 करोड़ रुपये जीतने वाले कपल का नाम नसीब कौर और राम सिंह है. वे फरीदकोट के सैदेके गांव के रहने वाले हैं. राम सिंह आमतौर पर 50 रुपये वाली टिकट लेते थे. लेकिन इस बार उन्होंने 200 रुपये की टिकट लेने के लिए हामी भरी और इस टिकट ने उन्हें करोड़पति बना दिया. उन्हें शुरू में अपनी जीत के बारे में पता नहीं था।

पास के सादिक शहर के लॉटरी बेचने वाले राजू ने 6 दिसंबर को राम सिंह को बार-बार फोन करने की कोशिश की. लेकिन सिंह राजस्थान में थे. उनसे संपर्क नहीं हो पाया. परिवार का पता लगाने के बाद राजू उन्हें टिकट जमा करने के लिए चंडीगढ़ लॉटरी ऑफिस ले गया. मजदूरी करने वाले इस कपल के लिए यह पल ज़िंदगी बदलने वाला था. लेकिन कुछ ही देर बाद उनके लिए यह परेशानी का सबब भी बन गया।

लॉटरी ऑफिस में अधिकारियों ने उन्हें बताया कि पिछले विजेताओं को फिरौती की धमकियां मिली हैं. इसमें जयपुर का वह सब्जी बेचने वाला भी शामिल है. उसने 11 करोड़ रुपये जीते थे. इन चेतावनियों से घबराकर परिवार ने अपना घर छोड़ दिया है. उनके घर पर ताला लग गया है. परिवार ने अपना फोन तक बंद कर दिया है. चिंता के चलते वे कहीं और रहने को मजबूर हैं।

पुलिस ने आश्वासन दिया ;  दूसरी तरफ, फरीदकोट पुलिस ने परिवार से संपर्क करके उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया है. DSP तरलोचन सिंह ने कहा कि अधिकारियों ने परिवार से तब संपर्क किया जब उन्हें पता चला कि परिवार को निशाना बनाए जाने का डर है।

उन्होंने कहा कि नसीब कौर ने 1.5 करोड़ रुपये जीते हैं. परिवार को डर है कि कोई उन्हें धमकी दे सकता है. पुलिस ने उनसे बात की और उन्हें बताया कि उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है. अगर उन्हें ऐसा कोई कॉल आता है तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें. पुलिस उनके साथ है. SHO भी परिवार से मिले हैं।

एक चिंताजनक पैटर्न :   पिछली घटनाओं को देखते हुए परिवार का डर जायज मालूम होता है. अधिकारियों के मुताबिक, 11 करोड़ रुपये की लॉटरी जीतने वाले जयपुर के सब्जी बेचने वाले अमित कुमार को अब तक फिरौती के कॉल आ रहे हैं।

पंजाब स्टेट लॉटरी के एक अधिकारी ने बताया कि अमित इतना डरा हुआ है कि वह यह बताने से भी डर रहा है कि उसे कौन धमकी दे रहा है. वह अपने घर से बाहर निकलने से बच रहा है. वो औपचारिकताएं पूरी करने के लिए चंडीगढ़ जाने से भी हिचकिचा रहा है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर में आईक्यूएसी सैल दुारा र्कोस के नतीजों की प्राप्ती संबंधी वर्कशाप लगाई गई

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में आईक्यूएसी सैल दुारा र्कोस के नतीजों की प्राप्ती संबंधी वर्कशाप लगाई गई। बर्कशाप दौरान विभिन्न व्क्ताओं सहायक प्रोफैसर डा. अकाशदीप इंस्टीटयूट आफ इंजीनियरिंग व टैकनालिजी पंजाब...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अग्निशमन सेवाओं में महिलाओं को किया जाएगा शामिल …प्रदेश में शीघ्र होगी होम गार्ड की भर्ती : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ने हिमाचल गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा के 63वें स्थापना दिवस की अध्यक्षता की एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला स्थित सरघीण में हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

62 वर्षीय महिला को गोलियां मार कर की हत्या कर डाली

महिला को गोलियां मार कर की हत्या कर डाल गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव महिन्दवानी गुज्जरां में अज्ञात हत्यारों ने एक 62 वर्षीय महिला की गोलियां मार कर हत्या कर डाली।      ...
Translate »
error: Content is protected !!