मजबूत लोकतंत्र का हिस्सा बनने के लिए वोटर बनना जरुरी : निकास कुमार

by

स्वामी सर्वानंद गिरी रीजनल सैंटर पंजाब यूनिवर्सिटी में मनाया गया जिला स्तरीय राष्ट्रीय वोटर दिवस समागम

नए मतदाताओं को दिए मतदाता पहचान पत्र दिए व युवा मतदाताओं को किया सम्मानित
होशियारपुर, 25 जनवरी: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) निकास कुमार ने कहा कि लोकतंत्र का हिस्सा बनने के लिए वोटर बनना जरुरी है और मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे शनिवार स्वामी सर्वानंद गिरी रीजनल सैंटर पंजाब यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय वोटर दिवस के जिला स्तरीय समागम में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ एस.डी.एम. होशियारपुर संजीव शर्मा भी मौजूद थे। इस मौके पर रीजनल सैंटर के डायरेक्टर डा. एच.एस. बैंस ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में स्कूलों व कालेजों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविता व नाटक के माध्यम से भारत के मजबूत लोकतंत्र और वोट की महत्ता के बारे में बताया। उन्होंने जिला वासियों को राष्ट्रीय वोटर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और इसे सफल बनाने में मतदाताओं की भूमिका अहम रही है। उन्होंने कहा कि युवा मतदाताओं को अपना मतदान करने के साथ-साथ दूसरों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करना चाहिए क्योंकि वोट का अधिकार बहुत महत्वपूर्ण अधिकार है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के त्यौहार में हम सबकी भागीदारी होनी बहुत जरूरी है और हमें बिना किसी लालच में आए अपने विवेक के आधार पर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय वोटर दिवस पर मुख्य निर्वाचन कमिश्नर राजीव कुमार

की ओर से जारी संदेश भी प्रोजैक्टर के माध्यम से दिखाया गया।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान चुनाव प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते कहां की वे सारा वर्ष वोट बनाने के काम में लगे रहते हैं तथा चुनाव आने पर उसे पूरी तनदही से करवाते हैं। इस मौके पर उन्होंने नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र दिए तथा युवा मतदाताओं को सम्मानित किया। इससे पहले उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को राष्ट्रीय वोटर दिवस के अवसर पर शपथ भी दिलाई।
निकास कुमार ने इस दौरान एस.डी.एम गढ़शंकर हरबंस सिंह को बेस्ट ई.आर.ओ,  सहायक प्रोफेसर पी.यू.एस.एस.जी.आर.सी विनय कुमार अरोड़ा को बेस्ट नोडल अधिकारी फॉर कालेजिज व विधान सभा क्षेत्र गढ़शंकर के बी.एल.ओ योगराज को बेस्ट बी.एल.ओ के तौर पर सम्मानित किया। इसके अलावा चुनाव प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाने वाले अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने क्विज, स्लोगन, स्पीच, निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। इस दौरान वोटर जागरुकता संबंधी नुक्कड़ नाटक, गीत, भांड कला, वार गायन, बोलियां, भंगड़ा व गिद्दा का भी प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर डीडीएफ ज़ोया सिद्दीकी, जिला शिक्षा अधिकारी (से) ललिता अरोड़ा, स्वीप जिला नोडल अधिकारी अंकुर शर्मा, तहसीलदार चुनाव सर्बजीत सिंह, सचिव ज़िला रेड क्रॉस सोसायटी मंगेश सूद, ज़िला भाषा अधिकारी डॉ. जसवंत राय, चुनाव कानूनगो दीपक कुमार, हरप्रीत कौर, लखबीर सिंह, मेघा मेहता, प्रिंसिपल शैलेंद्र ठाकुर, प्रिंसिपल राकेश कुमार के अलावा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।
कैप्शन:-
1. स्वामी सर्वानंद गिरी रीजनल सैंटर पंजाब यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय वोटर दिवस पर आयोजित समागम में सेल्फी पॉइंट पर फ़ोटो करवाते अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) निकास कुमार।
2. राष्ट्रीय वोटर दिवस पर आयोजित समागम में दीप प्रज्वलित करते अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) निकास कुमार व अन्य गणमान्य।
3. राष्ट्रीय वोटर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) निकास कुमार।
4. राष्ट्रीय वोटर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित करते अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) निकास कुमार।
5. राष्ट्रीय वोटर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम होशियारपुर  संजीव शर्मा को सम्मानित करते अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) निकास कुमार।
6. राष्ट्रीय वोटर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में डीईओ ललिता अरोड़ा को सम्मानित करते अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) निकास कुमार।
7. राष्ट्रीय वोटर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आयोजित समागम में प्रस्तुति देते विद्यार्थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेताओं को कैप्टन अमरिंदर सिंह को दी अहम सलाह …कहा- सरकार बनानी है तो अकाली दल से गठबंधन ज़रूरी

चंडीगढ़ : कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा को एक अहम राजनीतिक सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डीसी-एसपी ने की छापेमारी : ऊना में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी

रोहित जसवाल।  ऊना, 15 मार्च – जिला प्रशासन ऊना अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में उपायुक्त ऊना जतिन लाल व पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह...
article-image
पंजाब

ट्रैक्टर मार्च : गढ़शंकर में संयुक्त किसान मोर्चा तथा शेरे पंजाब किसान यूनियन द्वारा अलग-अलग तौर पर निकाला ट्रैक्टर मार्च

गढ़शंकर, 27 जनवरी: गणतंत्र दिवस मौके गढ़शंकर क्षेत्र में संयुक्त किसान मोर्चा तथा शेरे पंजाब किसान यूनियन द्वारा अलग-अलग रूप से ट्रैक्टर मार्च निकालकर किसानों के आंदोलन का समर्थन करते सरकारों स किसानों की...
article-image
पंजाब

60-70 नए चेहरों को देंगे टिकट?…..पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने की घोषणा

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि राज्य में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी कम से कम 60-70 नये चेहरों पर दांव लगाएगी। वडिंग ने पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!