मजीठिया मामले में कुछ नए मोड़ : विजिलेंस अधिकारियों को अपना बयान देने पहुंचे पूर्व DGP सिद्धार्थ चटोपाध्याय

by
चंडीगढ  :  शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ विजिलेंस द्वारा दर्ज किए गए आए से अधिक संपत्ति मामले में कुछ नए मोड़ सामने आए हैं।  विजिलेंस के आग्रह पर पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय आज शुक्रवार को सेक्टर 32 स्थित पंजाब पुलिस अफसर इंस्टीट्यूट में अपने बयान दर्ज करवाने के लिए पहुंचे।
बता दें कि पूर्व डीजीपी चट्टोपाध्याय के बयान पर ही पुलिस ने 20 दिसंबर 2021 को मजीठिया पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में मजीठिया को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। इसके बाद विजिलेंस ने 25 जून को सुबह 4:40 पर मजीठिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में एक नई एफआईआर दर्ज की।
               इस मामले में विजिलेंस ने मजीठिया को अमृतसर से उन्हें गिरफ्तार किया था। विजिलेंस ने वीरवार को मजीठिया को मोहाली कोर्ट में पेश किया था, जहां कोर्ट ने उन्हें 7 दिन के रिमांड मिल गई थी। इस मामले में विजिलेंस ने पूर्व डीजीपी को अपने बयान दर्ज करवाने का आग्रह किया था।
जिस पर पूर्व डीजीपी चट्टोपाध्याय आज दोपहर अपने बयान दर्ज करवाने के लिए पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहले वह अपना बयान दर्ज करवा देते हैं उसके बाद वह मीडिया से बातचीत करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

युवक ग्रिफ्तार : 1 लाख ड्रग मनी, 30 नशीली गोलियां बरामद ,मामला दर्ज

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की सीमा पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार से 30 नशीली गोलियां व एक लाख सात हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद कर गिरफ्तार किया है। दर्ज...
article-image
पंजाब

Students of D.A.V.

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 8 : Students of the D.A.V. College of Education, Hoshiarpur hold spectacular positions in the final result of B.Ed. (2023-25). On this great occasion, College Principal Dr. Vidhi Bhalla said, our student...
article-image
पंजाब

हर घर जल की सुविधा के अंतर्गत जिले के 2,24,398 घरों को दिए जा चुके हैं पानी के कनेक्शन: डिप्टी कमिश्नर  

आत्म निर्भर बन जिले के अन्य गांवों के प्रेरणा ोत बना गांव खानपुर थियाड़ा पिछले दस वर्षों से वाटर सप्लाई स्कीम का सुचारु संचालन कर रोल माडल गांव के तौर पर उभरा हैं यह...
Translate »
error: Content is protected !!