मणिमहेश यात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवकों के सहयोग से जमा वापसी योजना की शुरुआत

by

यह पहल मणिमहेश को प्लास्टिक-मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

एएम नाथ। चम्बा :  मणिमहेश यात्रा 2025 के दौरान पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से Recycle कंपनी ने स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवकों के सहयोग से जमा वापसी योजना (Deposit Refund Scheme – DRS) की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत यात्री, प्लास्टिक की बोतलें और पैकेट लाते समय एक छोटी राशि जमा करेंगे, जो सामग्री वापसी पर पूर्ण रूप से लौटा दी जाएगी।


परियोजना प्रबंधक श्री तुषार कौशल ने बताया, “हमारा उद्देश्य केवल प्लास्टिक एकत्र करना नहीं, बल्कि तीर्थयात्रियों में जिम्मेदार यात्रा की भावना विकसित करना है। यह पहल मणिमहेश को प्लास्टिक-मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


परियोजना प्रबंधक सहायक सुश्री श्रुति एवं कार्यकारी श्री प्रवेश सिंह रावत इस अभियान के सफल संचालन में सक्रिय सहयोग प्रदान कर रहे हैं। Recycle का लक्ष्य हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता को संरक्षित रखते हुए यात्रा को स्वच्छ और सतत बनाना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बालिका आश्रम चम्बा की बच्चियों संग उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने मनाया क्रिसमस

बच्चों के बीच मिठाई व उपहार का किया वितरण एएम नाथ। चम्बा :  जिला चम्बा के बाल देखरेख संस्थानों में बुधवार को क्रिसमस का आयोजन धूमधाम से किया गया। बालिका आश्रम चम्बा में जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सौरभ जस्सल बाल हितों के संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर बैठक आयोजित : बाल हितों के संरक्षण के लिए संवेदनशील रहें अधिकारी

धर्मशाला 15 जून। अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने कहा कि बाल हितों को ध्यान में रखते हुए उनके संरक्षण में अधिकारियों को व्यक्तिगत संवेदनशील रवैया अपनाना चाहिए। बच्चों एवं किशोरों के प्रति बुरे बर्ताव...
हिमाचल प्रदेश

कोविड वैक्सिनेशन विशेष सत्र 12 मई को: सीएमओ

ऊना : सीएमओ ऊना डॉ. मंजू बहल ने जानकारी दी है कि ऊना जिला में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए डीएवी सैनेटरी पब्लिक स्कूल ऊना में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुंजाहल की तान्या ने जमा दो साइंस में हासिल किए 94 प्रतिशत अंक : बिना किसी ट्यूशन के हासिल की यह उपलब्धि

बीबीएन, 5 मई (तारा) : बद्दी नगर निगम के वार्ड नंबर 13 के छातीपुरा कुंजाहल निवासी तान्या ने हिमाचल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित जमा दो सांइस संकाय के परिणाम में 94 प्रतिशत अंक लेकर परीक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!