*मणिमहेश यात्रा पर गए श्रद्धालुओं को सकुशल घर पहुंचाने के लिए सरकार प्रयासरत : कमलेश ठाकुर*

by

देहरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की लगातार लिया जा रहा अपडेट

सभी लोग सुरक्षित, अफवाहों से बचें, प्रशासन हर संभव मदद प्रदान कर रहा
राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा । विधायक देहरा कमलेश ठाकुर ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा पर गए देहरा विधानसभा क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को सकुशल घर पहुंचाने के लिए वह प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि कमलेश्वर राणा भारी बारिश और भूस्खलन से चंबा से भरमौर, हड़सर तक सड़क मार्ग को बहुत नुकसान पहुंचा है। सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है।  हड़सर और भरमौर के बीच फंसे अपने क्षेत्र के लोगों की चंबा जिला प्रशासन से लगातार अपडेट लिया जा रहा है । उन्होंने यह भी बताया कि वे वहां फंसे लोगों से भी बीते बुधवार से निरंतर संपर्क में है। सभी लोग सुरक्षित हैं और प्रशासन अपनी ओर से यथासम्भव मदद प्रदान करने में लगा हुआ है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि उनके सगे संबंधियों को घर पहुंचाने के लिए वह तत्पर हैं।
कमलेश ठाकुर ने बताया कि अफवाहों पर बिल्कुल विश्वास न करें। स्थानीय प्रशासन की ओर से दी जा रही सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
उन्होंने यह भी बताया कि सरकार की ओर से राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी  वीरवार शाम को चंबा पहुंच गए है, शुक्रवार सुबह से ही वह भरमौर व हड़सर के सड़क मार्ग को दुरुस्त करवाने में लगे हुए हैं, उनके साथ हलहौजी के भाजपा विधायक डीएस ठाकुर भी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने भी समीक्षा बैठक लेकर श्री मणिमहेश यात्रा पर आए श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए हेलीकॉप्टर सुविधा उपलब्ध करवाकर प्राथमिकता से उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। चंबा पहुंच चुके लोगों को बसों के माध्यम से गंतव्य स्थानों तक पहुँचाना शूरू कर दिया गया है। भरमौर व चंबा में रुके लोगों को रहने व खाने के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं।
कमलेश ने  बताया कि आपदा के इस कठिन समय में पूरा प्रशासन सुविधाओं की बहाली, यातायात सुनिश्चित करने एवं राहत- बचाव कार्य के लिए लगा हुआ है। आने वाले दिनों में भी अनेक जगह पर येलो अलर्ट है इसलिए यात्रा में सावधानी बरतें और प्रशासन के दिशा-निर्देश का पालन करें। सड़क मार्ग जगह-जगह से टूटे होने के कारण राहत एवं पुनर्वास कार्य तेजी से करने में भी दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन श्रद्धालु भी इन बातों को समझते हुए पैदल ही वहां तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, जहां से प्रशासन यातायात सुविधा मुहैया करवा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों तक पहुंचाएं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाएं : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में जिला कल्याण समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  जिला कल्याण विभाग के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार प्रसार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रामलीला ग्राउंड बसाल में हिमाचल दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों जोरो पर

ऊना 11 अप्रैल – जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर आज उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने समारोह स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने समारोह स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा...
article-image
पंजाब

डेरा जोत मार्गिए जेजो दोआबा में वार्षिक भंडारा 28 सितंबर को करवाया जाएगा : संत रत्न प्रकाश

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के गांव जेजो दोआबा स्थित प्राचीन डेरा, जोत मार्गीए संत ओम प्रकाश जी ‘ढांगू वाले’ के स्थान पर 28 सितंबर को वार्षिक भंडारा देश-विदेश की संगतों के सहयोग से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आशा कुमारी बनी पट्टा महलोग स्कूल की एसएमसी अध्यक्ष : पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा महलोग में एसएमसी का गठन

पट्टा मेहलोग, 3 जुलाई (तारा) : पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा महलोग में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत विद्यालय प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!