मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए 31 जनवरी 2024 तक चलेगा विशेष अभियान : पंचायतों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में समर्पित पंजीकरण केंद्र बनाए जाएंगे- ओम कांत ठाकुर

by
मंडी, 26 दिसम्बर। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) मण्डी ओम कांत ठाकुर ने बताया कि आगामी लोक सभा निर्वाचन को मध्य नज़र रखते हुए मण्डी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में जिन मतदाताओं के नाम अभी तक दर्ज नहीं हुए हैं उन सभी के नाम दर्ज करने के लिए 31 जनवरी 2024 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिस दौरान सभी पंचायतों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में पंजीकरण हेतु समर्पित पंजीकरण केंद्र बनाये जाएंगे। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए ओम कांत ठाकुर ने सदर विकास खण्ड के सभी पंचायत सचिवों और मंडी सदर के सभी सरकारी और गैर सरकारी उच्च शिक्षण संस्थानों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए । उन्होंने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए सभी पंचायतों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में समर्पित पंजीकरण केंद्र बनाए जाएंगे। अभियान के दौरान 01 अक्तूबर 2024 तक के सभी पात्र मतदाताओं का पंजीकरण किया जाएगा।
उन्होंने 33-मंडी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि वे मतदाता सूचियों का निरीक्षण कर पात्र नागरिकों का नाम दर्ज करवाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
ईवीएम संचालन प्रक्रिया जागरूकता अभियान का किया निरीक्षण
ओम कांत ठाकुर ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने 33-मण्डी सभा निर्वाचन क्षेत्र में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु 03 जनवरी 2024 तक चलाये जा रहे मतदान और ईवीएम संचालन प्रक्रिया जागरूकता अभियान का निरीक्षण किया।
स्वीप समिति की ली बैठक
एसडीएम ओम कांत ठाकुर ने स्वीप कार्यकारी समिति के सदस्यों को भी बैठक ली। बैठक का आयोजन डीआरडीए सभागार में किया गया। उन्होंने इस दौरान भी दिशा निर्देश दिए कि वे सभी शत प्रतिशत मतदाताओं के पंजीकरण एवं मतदान हेतु अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करें।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया वे सभी इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं तथा आगामी चुनावों में अपने शत प्रतिशत योगदान हेतु इस जागरूकता अभियान में जरूर भाग लें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने चिंतपूर्णी क्षेत्र में किए 4.26 करोड़ रुपए के विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण : मंदिरों के विकास एवं उत्थान से धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा – उप मुख्यमंत्री

प्रदेश में सभी मंदिरों का किया जायेगा विकास : माता श्री चिंतपूर्णी में सभी कार्य मास्टर प्लान के तहत किए जायेंगे ऊना : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चिंतपूर्णी प्रवास के दौरान क्षेत्र में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जानिए….. क्या चिंतपूर्णी ट्रैफिक प्लान में जिला दंडाधिकारी ने किए आंशिक बदलाव

ऊना, 8 जनवरी – जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया था जिसके तहत कुछ क्षेत्रों को वाहन प्रतिबंधित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एफसीए अनुमति मामलों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित : लंबित एफसीए अनुमति मामलों का आपसी समन्वयन स्थापित कर जल्द किया जाए समाधान – उपायुक्त अपूर्व देवगन

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता चंबा, 6 नवंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि ज़िला में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के तहत लंबित सभी एफसीए (वन संरक्षण अधिनियम) अनुमति मामलों संबंधित विभाग आपसी समन्वयन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त ऊना अभियान तहत : पंचायत प्रतिनिधि व प्रशासन स्वयं देंगे हर घर दस्तक

हरोली, 13 सितंबर – नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत हरोली ब्लॉक टास्क फोर्स की मीटिंग उपमंडल अधिकारी विशाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि हर घर दस्तक अभियान के...
Translate »
error: Content is protected !!