मतदान केंद्रों की वल्नरेबल मैपिंग और सत्यापन हेतू सेक्टर अधिकारियों की बैठक आयोजित – करसोग (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्थित मतदान केंद्रों की वल्नरेबल मैपिंग का कार्य 28 दिसंबर से 3 जनवरी 2024 तक किया जाएगा : एसडीएम नरेंद्र सिंह

by
करसोग :  भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 26-करसोग (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्रों की वल्नरेबल मैपिंग के सम्बन्ध में सेक्टर अधिकारियों के लिए बैठक का आयोजन एसडीएम करसोग नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में सेक्टर मेजिस्ट्रेट सहित 13 सेेक्टर अधिकारियों ने भाग लिया।
एसडीएम ने कहा की लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत 26-करसोग (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्थित मतदान केंद्रों की वल्नरेबल मैपिंग का कार्य 28 दिसंबर से 3 जनवरी 2024 तक किया जाएगा। उन्होंने कहा की सभी सैक्टर ऑफिसर संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की जांच करना सुनिश्चित करें।उन्होंने इस संदर्भ में सेक्टर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए।
एसडीएम ने कहा कि सेक्टर अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों की फिजिकल वैरिफिकेशन का कार्य भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों में बिजली,पानी,और दिव्यांग मतदाताओं के लिए स्थाई रैंप जैसी मूलभूत सुविधाओं की जांच भी सुनिश्चित की जाए ताकि मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े और वे आसानी से अपना वोट डाल सकें।
बैठक में तहसीलदार करसोग कैलाश कौंडल, नायब तहसीलदार शांता शुक्ला, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग कृष्ण कुमार शर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण मंडल करसोग धर्मेंद्र कुमार वर्मा, एसएमएस हॉर्टिकल्चर जगदीश वर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी भोपाल शर्मा, निर्वाचन विभाग से देवेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
.0.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी को छोड़कर ज़िला चंबा के समस्त क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही सामान्य

चंबा, 20 जून ज़िला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि उपमंडल सलूणी को छोड़कर ज़िला के समस्त क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है। उन्होंने ये भी बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनेड में मासिक धर्म के प्रति प्रचलित गलत धारणाओं पर की चोट

एएम नाथ। चम्बा  :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनेड में वीरवार को महिला एवं बाल विकास हि प्र द्वारा संचालित ‘वो दिन योजना’ के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को मासिक धर्म के प्रति प्रचलित गलत धारणाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यावरण युवा संसद एक शैक्षणिक एवं नेतृत्व विकास की पहल : डॉ. सलारिया

सलूणी कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण में युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने हेतु युवा संसद 28 फरवरी को एएम नाथ। चम्बा (सलूणी) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के इको क्लब के तत्वावधान में 28 फरवरी, 2026...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विस सत्र के लिए बुधवार को रणनीति बनाएगा भाजपा विधायक दल : जयराम ठाकुर करेंगे अध्यक्षता

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ने वाली है। धर्मशाला में 26 नवंबर से शुरू होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले भाजपा विधायक दल की...
Translate »
error: Content is protected !!