मतदान प्रणाली व सूचनात्मक एवं नैतिक मतदान” थीम के साथ किया मतदाताओं को जागरूक : इलेक्ट्रॉल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) के माध्यम से किए मतदाता जागरूक

by
विद्यार्थियों द्वारा रैली निकालकर दिया मतदान का संदेश दिया
सुंदरनगर, 18 मई : आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप टीम सुंदरनगर द्वारा विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही हैं। इसी कड़ी में सुंदरनगर उपमंडल की विभिन्न पाठशालाओं में इलेक्ट्रॉल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) के माध्यम से मतदाता जागरूकता की गतिविधियां आयोजित की गई। इस दौरान मतदाताओं से आगामी 1 जून को होने जा रहे लोकसभा चुनाव में बढ़-चढक़र मतदान का आह्वान किया गया।
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर गिरीश समरा ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार उपमंडल के प्रत्येक विद्यालय व कॉलेज में इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब बनाना अनिवार्य है जिनके माध्यम से इन संस्थानों में मतदाता जागरूकता की गतिविधियां समय-समय पर आयोजित की जा सके। इन सभी गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य है कि सभी मतदाता 1 जून 2024 को होने वाले चुनाव में अवश्य मतदान करें ताकि लोकतंत्र के महापर्व को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके। उन्होंने बताया कि स्वीप टीम के मार्गदर्शन में सुंदरनगर की सभी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं व उच्च पाठशालाओं तथा कॉलेज में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इस कार्यक्रम को “मतदान प्रणाली व सूचनात्मक एवं नैतिक मतदान” थीम के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा नारा लेखन, रंगोली, भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, व रैली निकालकर शत् प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया। रैली के माध्यम से बच्चों द्वारा आगामी 1 जून को लोकसभा चुनाव में लोगों से मतदान में भाग लेने की अपील की। साथ ही समाज के अन्य लोगों को भी मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित करने का भी आग्रह किया। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार विद्यार्थियों को मतदान प्रणाली बारे भी बताया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तीन ओर से घिरा पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा : ED की एंट्री, घर के टाइल्स में भी छिपा रखे थे राज

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उसकी अग्रिम जमानत याचिका भोपाल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने खारिज कर दी है. गुरुवार ही सौरभ ने अपने वकील राकेश पाराशर के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हवन यज्ञ व भंडारे के साथ हुआ श्रीमद भागवत कथा का समापन : श्रीमद भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते और इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते –  श्री आनंद जी महाराज बृंदावन धाम

गढ़शंकर :  माता नैना देवी मंदिर, झोनोवाल में चल रही भागवत कथा संपन्न हो गई। श्रीमद भागवत कथा के समापन के अवसर पर हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाबा बालक नाथ मंदिर छातीपुरा में विशाल वार्षिक भंडारा : सैंकड़ों लोगों ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद

बद्दी, 26 मई (तारा) : बद्दी नगर के तहत छातीपुरा में मंगलवार को बाबा बालक नाथ मंदिर में वार्षिक भंडारा आयोजित किया गया। समाजिक कार्यकर्ता कुलदीप राजपूत ने बताया कि हर वर्ष की भांति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धपीठ दियोटसिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिणती में गड़बड़ी : 100 की जगह थे बंडल में पांच सौ के थे 140 नोट , 2 कर्मचारी गिरफ्तार

एएम नाथ :  शाहतलाई ।  प्रसिद्ध सिद्धपीठ दियोटसिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर ट्रस्ट में चढ़ावे की गिनती के दौरान गड़बड़ी व विश्वासघात का मामला साहमने आने पर बड़सर पुलिस ने मंदिर अधिकारी व तहसीलदार ढटवाल...
Translate »
error: Content is protected !!