मनजीत यादगारी फुटबॉल अवार्ड हर वर्ष दिया जाएगा : रविंदर सिंह धामी.

by
होशियारपुर /दलजीत अजनोहा  :  श्री गुरु गोबिंद सिंह  खालसा कॉलेज माहिलपुर में प्रिंसिपल परविंदर सिंह और इंजीनियर रविंदर सिंह धामी पिप्पलांवाला (यूएसए) के नेतृत्व में मनजीत सिंह यादगरीय फुटबॉल अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय टीम के कप्तान फुटबॉलर मनजीत सिंह गिल के बड़े भाई परमजीत सिंह गिल खैरड अछरवाल और चचेरे भाई पीएस गिल सेवानिवृत्त आईजी पंजाब पुलिस ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने एशियन गेम्स फुटबॉल में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के कैप्टन मनजीत सिंह गिल खैरड के जीवन के बारे में अपने विचार साझा किये। इस अवसर  पर प्रिंसिपल परविंदर सिंह ने सभी अतिथियों और खेल प्रेमियों का अभिनंदन कर स्वागत किया और उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर  पर पीएस गिल सेवानिवृत्त आईजी ने फुटबॉल खिलाड़ियों और अतिथियों के साथ अपने जीवन के अनुभव साझा किए। इस अवसर पर मनजीत सिंह के बड़े भाई परमजीत सिंह गिल ने मनजीत सिंह की जीवनी के बारे में जानकारी दी। रविंदर सिंह धामी ने मनजीत सिंह की फुटबॉल उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी, हरनंदन सिंह खाबड़ा, सेवानिवृत्त लेक्चरर वरिंदर कुमार शर्मा ने मनजीत सिंह की खेल उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर  पर इंजीनियर रविंदर सिंह धामी ने दो खिलाड़ियों प्रिंस शर्मा और हरमनजीत सिंह को मंनजीत सिंह मेमोरियल फुटबॉल अवॉर्ड देते हुए कहा कि यह एमएमएफए अवॉर्ड हर वर्ष 23वर्ष  से कम उम्र के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को दिया जाएगा इस अवसर  पर खेल विभाग माहिलपुर के प्रधान डॉ. राज कुमार, वासदेव गौतम, गुरमुख सिंह, इंजीनियर अशोक कुमार वर्मा जालंधर, मदन लाल, जैलदार दविंदर सिंह खैरड अछरवाल, दर्शन सिंह, दलजीत सिंह , बिट्टू, इंजीनियर तरलोचन सिंह, प्रिंसिपल सुखिंदर सिंह रिक्की, रछपाल सिंह पाली सरपंच बद्दोवाल, प्रिंसिपल गुरपाल सहोता, नंबरदार तकदीर सिंह भारटा, फुटबॉल कोच चरणजीत कुमार, हरिंदर सिंह सन्नी, माहिलपुर के दोनों फुटबॉल कोच, मनजिंदर सिंह, सतपाल सिंह लेहल, कुलवंत सिंह  खैरड-अछरवाल, बब्लू चीमा मेहली, बलकार सिंह बल्ली आदि खेल प्रेमी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डेरा प्रेमी प्रदीप कुमार की हत्या मामले में तीन आरोपी काबू : दो पंजाब के व 4 हरियाणा के बताए जा रहे नौजवान

कोटकपूरा। कोटकपूरा में डेरा प्रेमी की प्रदीप कुमार हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू कर लिया है। तीनों आरोपियों को दिल्ली स्पेशल सेल ने पटियाला के गांव बख्शीवाला से काबू किया...
article-image
पंजाब

अवैध संबंध बनाने की धमकी देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज।

गढ़शंकर, 30 जून :  गढ़शंकर पुलिस ने 28 वर्षीय महिला की शिकायत पर थाना गढ़शंकर के गांव कोट निवासी जसवीर सिंह के खिलाफ धारा 64(1), 351 बीएनएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है,...
article-image
पंजाब

पंजाब में सभी कॉलेज, यूनिवर्सिटीज… 3 सितंबर तक रहेंगे बंद

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राज्य भर में लगातार बारिश के मद्देनजर सभी कॉलेज, विश्वविद्यालयों और पॉलिटेक्निक संस्थानों को तीन सितंबर तक बंद करने की सोमवार को घोषणा की। राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत...
article-image
पंजाब

8 आईपीएस अफसर बदले , कुलदीप चहल डीआईजी पटियाला रेंज और निलांबरी जगदाले को डीआईजी एसएएस नगर काउंटर इंटेलिजेंस लगाया

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस में शनिवार को बड़ा फेरबदल किया गया। मान सरकार ने आठ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। 2008 बैच की आईपीएस निलांबरी जगदाले को डीआईजी लुधियाना रेंज से हटाकर...
Translate »
error: Content is protected !!