मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन – बेटी ने दी मुखाग्नि

by

नई दिल्ली :  पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का शनिवार को निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पार्थिव शरीर को सेना की तोपगाड़ी पर दिल्ली के निगमबोध घाट लाया गया। यहां तीनों सेनाओं ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की गईं।  मनमोहन की पत्नी गुरशरण कौर, बड़ी बेटी उपिंदर सिंह (65), दूसरी बेटी दमन सिंह (61) और तीसरी बेटी अमृत सिंह (58) निगमबोध घाट पर मौजूद थीं। परिवार ने प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात की। बेटी ने मुखाग्नि दी।

निगमबोध घाट में सोनिया, प्रियंका, राहुल और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।  डॉ. मनमोहन सिंह की पार्थिव देह को सुबह 9:30 बजे उनके आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाया गया था। इसके बाद अंतिम यात्रा शुरू हुई। राहुल गांधी पार्थिव देह के साथ गाड़ी में बैठे थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तपस्थल खुरालगड़ साहिब में बैसाखी व डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

गढ़शंकर : तपस्थल श्री गुरु रविदास जी महाराज श्री खुरालगड़ साहिब में चार दिवसीय समागम वैसाखी व डॉ बीआर आंबेडकर जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। 11 अप्रैल को अखंड पाठ साहिब आरंभ किये गए, 12...
article-image
पंजाब

सैवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ..भगतूपुर ने ढकको को 2-0 से हराया

माहिलपुर – संत हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब कहारपुर में गांव स्तरीय सैवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट प्रधान हरमनजोत सिंह खाबड़ा की अगुवाई में शुरू कराया गया। उदघाटन मैच हल्लूवाल व भारटा के खिलाड़ियों के...
article-image
पंजाब

सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने की विकास कार्यों की शुरुआत

तरक्की की दिशा में फंडों की कमी नहीं आने दी जाएगी गढ़शंकर  : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास की दिशा में गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने दो बिभिन्न मामलों में दो व्यकतियों को 82 ग्राम नशीले पदार्थ और 48 बोतल शराब सहित सहित किया ग्रिफतार

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 82 ग्राम नशीले पदार्थ सहित ग्रिफतार मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ एसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि एएसआई रछपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ गशत...
Translate »
error: Content is protected !!