मनाली में लगेगा मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन का एआई ट्रेनिंग कैंप : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्य अतिथि बनने की दी स्वीकृति

by

हरियाणा की तर्ज पर हिमाचल के पत्रकारों को पेंशन व सामाजिक सुरक्षा देने की मांग
पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 10 जून।  मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबीए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात कर पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को एक विस्तृत मांग पत्र सौंपते हुए राज्य के पत्रकारों के लिए हरियाणा की तर्ज पर पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं, दुर्घटना बीमा तथा अन्य कल्याणकारी योजनाएं लागू करने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एमडब्ल्यूबीए के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने किया। उनके साथ महासचिव सुरेंद्र मेहता, कोषाध्यक्ष तरुण कपूर, हिमाचल प्रभारी संजय भूटानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन चोपड़ा, संगठन सचिव मेवा सिंह राणा तथा हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विशाल सूद भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान के माध्यम से हुई।
चंद्रशेखर धरणी ने मुख्यमंत्री को बताया कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य करने वाले पत्रकार कठिन परिस्थितियों में भी समाज और सरकार के बीच महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाते हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने पत्रकारों के लिए एक व्यापक पत्रकार कल्याण नीति बनाने की मांग की।

पत्रकारों के लिए एआई प्रशिक्षण शिविर का प्रस्ताव
मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि संगठन हिमाचल प्रदेश के पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों के लिए मनाली में तीन दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रशिक्षण शिविर आयोजित करना चाहता है। इस शिविर में पत्रकारों को एआई आधारित समाचार संकलन, डेटा विश्लेषण, फैक्ट चेकिंग, कंटेंट निर्माण और डिजिटल मीडिया प्रबंधन से संबंधित आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। कार्यक्रम की तिथि और समय शीघ्र निर्धारित कर संगठन को सूचित किया जाएगा।
पत्रकारों को मिलेगा 10 लाख रुपये तक का निःशुल्क दुर्घटना बीमा
एमडब्ल्यूबीए ने पत्रकारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश के पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों के लिए 10 लाख रुपये तक की निःशुल्क व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना शुरू करने की घोषणा भी की। संगठन के अनुसार इस योजना की शुरुआत शिमला से की जा रही है और इसका उद्देश्य जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करने वाले पत्रकारों को सुरक्षा कवच प्रदान करना है।
सरकार का रुख रहा सकारात्मक
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद चंद्रशेखर धरणी ने बताया कि हिमाचल सरकार का रुख सकारात्मक रहा। प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मीडिया की भूमिका को भली-भांति समझते हैं और पत्रकारों के कल्याण से जुड़े विषयों के प्रति संवेदनशील हैं।
एमडब्ल्यूबीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पत्रकारों की समस्याओं को उठाना ही नहीं, बल्कि उनके कौशल विकास, सामाजिक सुरक्षा और पेशेवर उन्नति के लिए ठोस प्रयास करना भी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार के सहयोग से हिमाचल प्रदेश के पत्रकारों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।
फोटो कैप्शन :
मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी के नेतृत्व में महासचिव सुरेंद्र मेहता, कोषाध्यक्ष तरुण कपूर, हिमाचल प्रभारी संजय भूटानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन चोपड़ा, संगठन सचिव मेवा सिंह राणा एवं हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष विशाल सूद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्रकार कल्याण संबंधी मांग पत्र सौंपते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

The Deputy Commissioner directed the

Nawanshahr/Daljeet Ajnoha/July 14 : During a special conversation with senior journalist Daljeet Ajnoha Deputy Commissioner Nawanshahr Navjot Pal Singh Randhawa told about the arrangements made by the civil administration regarding the prevention of possible...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर के चुनावों का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के पार्षद कुलदीप कुमार ने चुनाव परिणाम पर तत्काल रोक लगाने से पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के इनकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। जिसमें भारतीय जनता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरेश कश्यप के सवाल पर केंद्र का खुलासा : पीएम सूर्य घर योजना से 48.80 लाख परिवार लाभान्वित

हिमाचल में 11,835 रूफटॉप सोलर संयंत्र, 87 करोड़ की केंद्रीय सहायता 15 दिन में मिल रही सब्सिडी, सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही केंद्र सरकार एएम नाथ। शिमला :  प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली...
article-image
पंजाब

छठे वेतन आयोग के बकाया राशि का किश्तों में होगा भुगतान : पढ़ें कैबिनेट के बड़े फैसले

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कैबिनेट की बैठक की। इस बैठक के बाद पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने फैसलों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा का विशेष...
Translate »
error: Content is protected !!