मनीष सिसोदिया और संजय सिंह की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने न्यायिक हिरासत बढ़ाई 20 जनवरी तक

by

नई दिल्ली  : दिल्ली शराब घोटाला केस में जेल में बंद मनीष सिसोदिया और संजय सिंह पहली बार एक साथ कोर्ट में पेश किए गए हैं।दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की आज न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म हो रही है। यही वजह है कि उन दोनों को पुलिस ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया है। मनीष सिसोदिया और आप पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 20 जनवरी तक बढ़ा दी है।   बीते दिनों दिल्ली शराब घोटाला केस में जेल में बंद संजय सिंह को बड़ी राहत दी थी। संजय सिंह को राज्यसभा चुनाव लड़ने के लिए राऊज एवेन्यू कोर्ट ने फॉर्म में हस्ताक्षर करने की अनुमति दे दी थी। 19 जनवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अदालत ने उन्हें नामांकन पत्र भरने की अनुमति दी। वह इन दिनों न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।आम आदमी पार्टी ने फिर से उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है।

पिछले साल फरवरी में गिरफ्तार हुए थे सिसोदिया :   दरअसल, कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया फिलहाल जेल में हैं। उन्हें पिछले साल फरवरी में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार किया था और बाद में उन्होंने दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार में उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।कथित शराब घोटाला 2021-22 में आबकारी नीति से संबंधित है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इसे लागू किए जाने के संबंध में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी जिसके तुरंत बाद 2022 में आप सरकार ने इसे रद्द कर दिया था।
पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार हुए थे संजय
दिल्ली शराब घोटाला केस में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय सिंह को चार अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। ईडी ने आरोप लगाया है कि संजय सिंह ने अब रद्द हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 बनाने और लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे कुछ शराब निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को रिश्वत के बदले लाभ हुआ। हालांकि, संजय सिंह ने इस आरोप का खंडन किया है जबकि आप ने आरोप लगाया है कि उसके नेताओं को राजनीतिक प्रतिशोध के कारण निशाना बनाया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शादी की सालगिरह पर बधाई : मुकेश कुमार व रछपाल कौर को उनकी तेइसवीं को उनकी तेइसवीं शादी की सालगिरह पर

आपकी जोड़ी युही सलामत रहे; जिन्दगी में बेशुमार प्यार रहे; जीवन का हर दिन आप ख़ुशी से मनाये गढ़शंकर । मास्टर मुकेश कुमार व रछपाल कौर को उनकी तेइसवीं शादी की सालगिरह पर सतलुज...
article-image
पंजाब

पंजाब में आने वाले दिनों में घने कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा : मौसम विभाग ने कल यानी 24 जनवरी के लिए रेड अलर्ट-ऑरेंज अलर्ट जारी

चंडीगढ़ :   पंजाब में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है, अगर 22 जनवरी के दिन के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री रहा है, जिसने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़...
article-image
पंजाब

25 करोड़ रुपए के ऋण : एडीसी ने मैगा एग्रीकल्चर लोन कैंप में 250 किसानों को वितरित किए 25 करोड़ रुपए के ऋण

होशियारपुर, 21 सितंबर: पंजाब नेशनल बैंक(जिला लीड बैंक) की ओर से जिला स्तर का मैगा एग्रीकल्चर लोन कैंप सीट्रस अस्टेट भूंगा में लगाया गया। कैंप की अध्यक्षता अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) दरबारा सिंह की ओर...
Translate »
error: Content is protected !!