मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट ने एक बार फिर दिया झटका : न्यायिक हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ाई

by

नई दिल्ली :  आबकारी घोटाले से‌ जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपित मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट ने एक बार फिर झटका दिया है। अदालत ने उन्हें जमानत देने से इनकार करते हुए उनकी न्यायिक हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ा दी है।                      आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में पिछली सुनवाई तीन अप्रैल को हुई थी। तब राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई छह अप्रैल तक के लिए टाल दी थी। याचिका पर सुनवाई के दौरान सिसोदिया की ओर से पेश अधिवक्ता ने कहा था कि उनके मुवक्किल को हिरासत में रखने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा। अधिवक्ता ने कहा कि मनी लांड्रिंग मामले में उनके मुवक्किल के खिलाफ जांच पहले ही पूरी हो चुकी है और उनके द्वारा जांच में बाधा डालने या सुबूत नष्ट करने की कोई संभावना नहीं है। सिसोदिया फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।

शुक्रवार को सामने आया था सिसोदिया का जेल से लिखा लेटर

शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया का एक लेटर जारी किया था, जो उन्होंने कोर्ट से लिखा था। यह चिट्ठी उन्होंने अपने विधानसभा के क्षेत्रवासियों के नाम लिखी थी।

इस भावुक खत में सिसोदिया ने अपने क्षेत्रवासियों को जल्द बाहर मिलने की बात लिखी थी। इसके साथ ही उन्होंने लोगों का धन्यवाद दिया था कि उनकी अनुपस्थिति में लोगों ने पत्नी सीमा का बहुत खयाल रखा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टिप्पर और कार की टक्कर में एक कार सवार की मौत,  4 घायल

गढ़शंकर, 30 नवंबर  – रविवार सुबह करीब 5 बजे माहिलपुर-फगवाड़ा रोड पर कोटफतूही अड्डे के पास बिस्त दोआब नहर के पुल पर एक टिप्पर और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी के प्रयासों से, रेलवे ने न्यू मोरिंडा रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के स्टॉपेज को दी मंजूरी

रोपड़ : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के प्रयासों के चलते रेलवे ने न्यू मोरिंडा रेलवे स्टेशन पर दो रेलगाड़ियों के स्टॉपेज को मंजूरी दे दी है। यहां...
article-image
पंजाब

Visit of Elders to Rayat

Special program organized to encourage students to learn from the experiences of elders and to instill a sense of respect Elders are the living pillars of our culture and knowledge” – Gurvinder Bahra Hoshiarpur/...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रिटेन में भारतीय मूल की 20 साल की युवती से रेप, सितंबर में सिख महिला से भी हुई थी ऐसी ही वारदात

लंदन : ब्रिटेन में सिख महिला से रेप की घटना के एक महीने बाद अब भारतीय मूल की 20 साल युवती से रेप किया गया है। भारतीय मूल की युवती से रेप की ये...
Translate »
error: Content is protected !!