मनीष सिसोदिया या सत्येंद्र जैन में से राज्यसभा भेजेगी AAP या …रेस में और भी कई बड़े नाम

by

ई दिल्ली: पंजाब से आम आदमी पार्टी (AAP) सदस्य संजीव अरोड़ा के इस्तीफे से खाली हुई राज्यसभा सीट को भरने के लिए उपचुनाव 24 अक्टूबर को होगा। पार्टी के राज्यसभा में अभी 9 सदस्य है और सदस्यों के हिसाब से राज्यसभा में AAP पांचवें नंबर पर है।

पंजाब में उसकी ऐतिहासिक बहुमत की सरकार है और ऐसे में पार्टी खाली सीट के लिए जिस नाम को चुनेगी, उनका राज्यसभा जाना करीब-करीब तय है।

इस हिसाब से 10 सदस्य होने पर AAP और DMK संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर आ जाएंगे। हालांकि, अभी सबसे बड़ा सवाल यह है कि पार्टी पंजाब से किसे चुनेगी? संजीव अरोड़ा के इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा जाने की अटकलें लगी थीं, लेकिन केजरीवाल ने इससे इनकार किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के राज्यसभा जाने के कयास लगाए गए।

लुधियाना के बिजनेसमैन का नाम भी आगे :  पार्टी के सूत्रों का कहना है कि मनीष सिसोदिया या सत्येंद्र जैन के राज्यसभा जाने की संभावनाएं बहुत ही कम है। लुधियाना के एक जाने-माने बिजनेसमैन का नाम भी सामने आ रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि विपक्ष की ओर से समय-समय पर यह आरोप लगाए जाते रहे है कि पंजाब में दिल्ली से सरकार चलाई जा रही है। अगर, पार्टी दिल्ली से किसी नेता का चयन करती है तो इन आरोपों को और बल मिलेगा। ऐसे में अरविंद केजरीवाल नहीं चाहेंगे कि विपक्ष की ओर से चलाए जा रहे इस नैरेटिव को हवा मिले। सूत्रों का कहना है कि कोई नाम फाइनल नहीं है। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति इस पर फैसला लेगी। संजीव अरोड़ा की जगह पंजाब से ही किसी को राज्यसभा भेजे जाने की संभावना है।

पंजाब सरकार के सामने हैं कई चुनौतियां

सूत्रों का कहना है कि पंजाब सरकार को भी कई स्तर पर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हाल में आई बाढ़ के कारण सरकार के सामने कई चुनौतियां हैं, ऐसे में पार्टी नेतृत्व पंजाब के संगठन में किसी भी तरह का कोई विरोध न हो, इसको ध्यान में रखना भी अहम होगा। पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं और पंजाब सरकार को अपनी लैड पूलिंग पॉलिसी भी वापस लेनी पड़ी थी। महिलाओं को सम्मान राशि का वादा भी अभी पूरा करना है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला का शव बरामद, दुपट्‌टे से गला घोटने के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, प्रेमी ने भी फंदा लगाकर दी जान

बठिंडा : बठिंडा के गांव गिलपति के समीप नहियावाला रोड़ पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के गले पर दुपट्‌टा आदि से गला घुटने के निशान पाए गए हैं।...
article-image
पंजाब

एनआरआई बाजवा ने स्कूल विकास कार्यों के लिए सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल बीरमपुर को 21000 रुपये का दिया दान

गढ़शंकर, 04 फरवरी: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल बीरमपुर में मुख्याध्यापक सुखविंदर कुमार और स्टाफ के नेतृत्व में स्कूल के विकास और विद्यार्थियों के कल्याण के लिए कार्य किए जा रहे हैं। स्कूल के...
article-image
पंजाब

डा.अंबेडकर द्वारा लिखा गया संविधान समाज को बराबरी, भाईचारा और अधिकार प्रदान कर रहा है : बाबा केवल सिंह

गढ़शंकर : गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास जी बंगा चौक गढ़शंकर में भारत रत्न बाबा साहिब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जी का जन्मदिवस श्रद्धा भाव से मनाया गया।  जिसमें तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब प्रबंधक...
article-image
पंजाब

प्रिंसिपल परविंदर सिंह ने गांव सोना में विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन के संबंध में ग्रामीणों से की बातचीत

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर के प्रिंसिपल डॉ. परविंदर सिंह ने कॉलेज स्टाफ सदस्यों की मौजूदगी में क्षेत्र के गांव सोना में ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह...
Translate »
error: Content is protected !!