मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सत्येंद्र जैन के खिलाफ चलेगा मुकदमा, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

by
दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार (18 फरवरी, 2025) को उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है।
गृह मंत्रालय ने बीते शुक्रवार (14 फरवरी, 2025) को राष्ट्रपति से इसके लिए निवेदन किया था।
मंत्रालय ने कहा था कि प्रवर्तन निदेशालय से मिली सामग्री के आधार पर, इस मामले में अभियोजन की मंजूरी देने के लिए जैन के खिलाफ पर्याप्त सबूत पाए गए हैं. इसीलिए कोर्ट में केस चलाए जाने की मंजूरी मांगी गई थी। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद अब ये केस भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 2018 के तहत अदालत में चलेगा।
सत्येंद्र जैन पर क्या लगे हैं आरोप?
सत्येंद्र जैन को 30 मई 2022 को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था. सत्येंद्र जैन पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने 2015-2016 में फर्जी कंपनियों के जरिए कथित तौर पर 16.39 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग की थी. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया गया था. वहीं, 18 अक्टूबर को दिल्ली की एक अदालत ने सत्येंद्र जैन को जमानत दे दी थी. अदालत ने उन्हें जमानत देते हुए ‘ट्रायल में देरी’ और ‘लंबे समय से क़ैद’ में होने का जिक्र किया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मर्डर : माहिलपुर पुलिस ने लोगों के खिलाफ धारा 103(1),115(2) और 3(5) के अंतर्गत किया मामला दर्ज

मामले की गहराई से जांच कर रहे : एसएचओ जयपाल माहिलपुर/दलजीत अजनोहा :  पुलिस थाना माहिलपुर की पुलिस की ओर से ज्योति जोशी पुत्र हरबंस लाल निवासी नूरपुर ब्राह्मणा के वयानों पर दो लोगों...
article-image
पंजाब

नगर सुधार ट्रस्टों की खाली पड़ी जमीनों की ई-नीलामी कर सरकार ट्रस्ट को कर रही मजबूतः ब्रम शंकर जिंपा

   7.73 एकड़ में राजीव गांधी एवेन्यू नाम से जल्द ही स्थापित की जाएगी नई रिहायशी स्कीम, सरकार से मिली मंजूरी होशियारपुर, 15 जुलाईः कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य...
पंजाब

बंगड़ के बरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर आप के वलंटियरों ने वाटें लड्डू

गढ़शंकर: नगर कौंसिल गढ़शंकर के चुनाव में आम आदमी पार्टी के बरिष्ठ नेता सोम नाथ बंगड़ के सर्वसमिति से चुने जाने पर आप के वलंटियरों में खुशी की लहर पाई जा रही है और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने किया एसडीएम रोहडू व बीडीओ जुब्बल के कार्यालयों का दौरा : अधिकारियों को दिए समन्वय स्थापित कर जनहित में कार्य करने के निर्देश

रोहडू :   उपायुक्त शिमला ने आज उप मंडलदंडाधिकारी रोहडू के कार्यालय का दौरा किया और कार्यालय के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाक़ात की। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से प्रदेश सरकार की कल्याणकारी...
Translate »
error: Content is protected !!