मरीजों को महंगे दामों पर मिलेगा खून : ब्लड बैंक सेंटरों ने रक्त की कीमतों में की बढ़ोतरी

by
चंडीगढ़।  पंजाब में सरकारी ब्लड बैंक सेंटरों से एनजीओ और निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को अब रक्त महंगे दामों पर मिलेगा। पंजाब हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन द्वारा सभी सिविल सर्जनों और एसएमओ को जारी किए गए निर्देशों में ब्लड प्रोसेसिंग चार्जेज में बढ़ोतरी की गई है।
यह नए रेट अगले सप्ताह से लागू हो सकते हैं।
फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा: पहले मरीजों को इसके लिए सिर्फ 50 रुपए खर्च करने पड़ते थे, लेकिन अब यह 300 रुपए तक हो सकता है।
प्लेटलेट्स: प्लेटलेट्स बनाने के लिए अब 2000 रुपए प्रोसेसिंग चार्ज रखा गया है। इसके अलावा प्लेटलेट बनाने के लिए उपयोग की जाने वाली किट के अलग से खर्च होते हैं, जो 7000 रुपए तक हो सकती है।
रेट में बदलाव पहले अब होल ब्लड 1000 1100 पैक्ड रेड सैल 300 1100 फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा 50 300
नए रेट सॉफ्टवेयर पर अभी नहीं हुए अपलोड
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने इन नए रेट्स की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भले ही विभाग ने ब्लड प्रोसेसिंग और टेस्टों के रेट में वृद्धि की हो, लेकिन नए रेट्स सॉफ्टवेयर पर अभी तक अपलोड नहीं किए गए हैं। इसका मतलब है कि फिलहाल मरीजों को पुराने रेट पर ही ब्लड टेस्ट और अन्य सेवाएं मिल रही हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ED का छापा असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर के घर : रिश्वतखोरी और राजनीतिक सरंक्षण का लगा है आरोप

एएम नाथ । चंडीगढ़/ धर्मशाला   : ED ने 22 जून 2025 को हिमाचल प्रदेश,हरियाणा और पंजाब में पांच जगहों पर छापेमारी की. ये छापे न‍िशांत सरीन, उनके ससुर रमेश कुमार गुप्ता और उनकी करीबी...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने मौली जागरां क्षेत्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन : संसदीय कोटे से दी गई 5 लाख रुपए की ग्रांट

चंडीगढ़, 5 जुलाई: चंडीगढ़ के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अपने संसदीय कोटे से जारी 5 लाख रुपए की ग्रांट से मौली जागरां क्षेत्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को लोगों...
article-image
पंजाब

भाजपा के पंजाब के उपाध्यक्ष अरविंद खन्ना अकाली दल में शामिल

संगरूर :  भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद खन्ना ने अपने समर्थकों सहित भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया। संगरूर के एक पैलेस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अकाली...
article-image
पंजाब

चोरों ने गढ़शंकर में तीन अलग-अलग दुकानों को निशाना बनाकर 24,000 रुपये की नकदी चुराई

गढ़शंकर, 6 नवंबर : गढ़शंकर के श्री आनंदपुर साहिब चौक पर बीती रात चोरों ने तीन अलग-अलग दुकानों में चोरी की कर दुकान से 24,000 रुपये चुरा लिए। गढ़शंकर पुलिस स्टेशन से चंद कदमों...
Translate »
error: Content is protected !!