मल्टीनेशनल कम्पनी सुजुकी मोटर द्वारा आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 15 जुलाई को

by

ऊना, 7 जुलाई: आईटीआई ऊना में 15 जुलाई को प्रातः 9 बजे मल्टीनेशनल कम्पनी सुजुकी मोटर गुजरात द्वारा हंसालपुर प्लांट राजस्थान हेतू साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने बताया कि साक्षात्कार में 10 से 23 वर्ष आयु वर्ग के अभ्याथी भाग ले सकते हैं। इसके अलावा 10वीं कक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत तथा आईटीआई में 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इलैक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, मोटर मकैनिक, डीजल मकैनिक, टैªक्टर मकैनिक टूल एंड डाई, प्लास्टिक प्रोसैसिंग ओप्रेटर, आॅटो मोबाईल पेंटर जनरल और वेल्डर में उत्तीर्ण अभ्यार्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
रविंद्र सिंह ने बताया कि कम्पनी द्वारा पहले लिखित परीक्षा ली जाएगी परीक्षा में सफल अभ्यार्थी का पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यार्थी को 14924 रूपये प्रतिमाह वेतन व अन्य सुविधाएं देय होंगी। इसके अलावा उक्त टेªडो में सुजुकी मोटर गुजरात अप्रेंटिशिप के लिए शिक्षणार्थियों का चयन करेगी। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यार्थी आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनाफाईड, प्रमाण पत्रों की दो-दो प्रतियां व दो पासपोर्ट साईज फोटा के साथ साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मोबाइल से संदिग्ध चैट्स डिलीट : IB-NIA ने हिमाचल पुलिस से किया संपर्क

एएम नाथ । देहरा : हिमाचल प्रदेश के उपमंडल देहरा के सुकाहर गांव से पकड़े गए जासूसी के आरोपी युवक अभिषेक सिंह भारद्वाज से पूछताछ के बाद मामला अब राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विशाल मिस्टर व सध्या मिस फेयरवेल चुनी बरोटीवाला कालेज में फेयरवेल पार्टी का आयोजन

बी बी एन, 14 मार्च (तारा): राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में कॉलेज के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कॉलेज छोड़ने वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी को बताया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दोषी : कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वेतन देने में भी आ रही दिक्कत

 एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रही है, उसे अपने कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वेतन देने में भी दिक्कत आ रही है। 2023 में राज्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस को बड़ा झटका : दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लवली ने पद से दिया इस्तीफा, लवली आम आदमी पार्टी से गठबंधन के थे खिलाफ

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली में कांग्रेस को एक बड़ा झटका देते हुए अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले शीला सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!