महंत काजल ने विकास मंच की मांगों पर सहमति का दिया आश्वासन

by

गढ़शंकर में नगर कौंसिल कार्यालय में हुई बैठक, महंत और मरासी भांड की बधाई राशि निर्धारित करने की मांग उठाई

गढ़शंकर, 3 नवंबर। विकास मंच गढ़शंकर की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर कौंसिल कार्यालय में महंत काजल के साथ हुई। बैठक में मंच के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों और मुद्दों को उनके समक्ष रखा। महंत काजल ने मांगों पर सहमति जताते हुए सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

बैठक के दौरान विकास मंच के नेताओं ने महंत की बधाई राशि 2100 रुपये और मरासी भांड की बधाई राशि 500 रुपये निर्धारित करने की मांग रखी। महंत काजल ने मंच के प्रतिनिधियों को विश्वास दिलाया कि उनकी मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा।

इसके अलावा रेलवे लाइन से चढ़ते वाले क्षेत्र के दूसरे महंत के साथ भी विकास मंच के प्रधान सोम नाथ बंगड़ ने बातचीत की। उन्होंने जल्द ही विकास मंच के नेताओं के साथ बैठक कर मामले का समाधान निकालने का प्रयास करने का आश्वासन दिया।

नगर कौंसिल प्रधान सोम नाथ बंगड़ ने बताया कि बैठक में शामिल होने के लिए मरासी समुदाय के प्रतिनिधियों को तीन बार फोन किया गया था, लेकिन उनकी ओर से कोई भी प्रतिनिधि बैठक में शामिल नहीं हुआ।

विकास मंच के नेताओं ने बैठक में शामिल होने और मांगों पर सकारात्मक आश्वासन देने के लिए महंत काजल का विशेष रूप से धन्यवाद किया।

इस अवसर पर विकास मंच के प्रधान कुलविंदर संघा, उपप्रधान दीपक कुमार ठेकेदार, तरसेम लाल, रवि रहल, बलविंदर दुग्गल, हरिदेव, हरमेश लाल, मंगत राणा, हरबंस भट्टी, ठेकेदार बलदेव सिंह, करमजीत सिंह गंगड़, रछपाल सिंह, सीमा रानी, नरंजन कौर, कमला रानी, रत्तू रानी, अनीता रानी, गुरदीप कौर सहित मंच के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

समाज सेवा और जनहित कार्यों के लिए पुनीत महाजन को किया जाएगा सम्मानित

चंडीगढ़ : सीटीयू स्टाफ एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने जनहित एवं समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पुनीत महाजन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। हमारे कहने पर सीटीयू...
article-image
पंजाब

Free Treatment up to 10 Lakh

Mann Government’s Health Card Scheme to Give New Direction to Punjab’s Healthcare Sector Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /July 11 : Aam Aadmi Party MP Dr. Raj Kumar Chabbewal welcomed the Punjab Government’s newly launched Mukh Mantri...
article-image
पंजाब

दोषियों की गिरफ्तारी तक धरना लगातार जारी रहेगा — 18 अप्रैल को गढ़शंकर में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा : करीमपुरी 

गढ़शंकर, 8 अप्रैल:  विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर के गांव नूरपुर जट्टां में हुए संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर साहिब जी की मूर्ति के अपमान के विरोध में बहुजन समाज पार्टी द्वारा धरना आज छठे दिन भी जारी...
article-image
पंजाब

बाबा ध्यान दास जी की 67वीं पुण्यतिथि के अवसर पर माहिलपुर की संगत द्वारा 16 जून को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा : महंत हरी दास

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बाबा ध्यान दास जी एवं संत चरण दास धूने वालों की याद को समर्पित वार्षिक निशुल्क चिकित्सा शिविर 16 जून को कुटिया 108 ब्रह्मलीन संत बाबा ध्यान दास जी धूने वालों...
Translate »
error: Content is protected !!