महर्षि भगवान वाल्मिकी जी ने सत्य के मार्ग पर चलकर लोगों का कल्याण करने का संदेश दिया है: सांसद मनीष तिवारी

by
महर्षि भगवान वाल्मिकी के प्रकट दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया
चंडीगढ़, 13 अक्टूबर: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि महर्षि भगवान श्री वाल्मिकी जी ने हमें सत्य के मार्ग पर चलकर लोगों के कल्याण के लिए काम करने का संदेश दिया है।  जिनके विचार आज के समय में और भी महत्वपूर्ण हो गए हैं। सांसद तिवारी महर्षि भगवान श्री वाल्मिकी जी के प्रकट दिवस के अवसर पर मलोया और मनीमाजारा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर बोलते हुए, तिवारी ने कहा कि महर्षि भगवान श्री वाल्मिकी जी की शिक्षाएं समाज के लिए रोशनी का काम करती हैं और उनके विचारों पर चलकर ही समाज व देश का कल्याण संभव है।  उन्होंने कहा कि महर्षि भगवान वाल्मिकी जी ने हमें सत्य के मार्ग पर चलकर लोक कल्याण के लिए कार्य करने का संदेश दिया है। इस दौरान उन्होंने आयोजकों की भी सराहना की, जो लोगों को महर्षि भगवान वाल्मिकी जी की शिक्षाओं से जोड़ रहे हैं।
इन कार्यक्रमों के दौरान अन्य लोगों के अलावा, चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की, गुरचरण दास काला, सुरजीत ढिल्लो, संजय भजनी, राजिंदर कुमार रांझा अध्यक्ष वाल्मिकी कल्याण समिति मनीमाजरा, दिलावर सिंह, एमसी निर्मला देवी, धर्मवीर, जेपी खान भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोरोना से निपटने हेतु टोटके अपनाने की बजाय विदेशी सरकारों से सीख लें प्रधानमंत्री: दीवान

लुधियाना  : पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना महामारी के मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशी सरकारों से सीख लेकर कुछ अमल...
हिमाचल प्रदेश

फसल बीमा सप्ताह के तहत किसानों को विभिन्न स्कीमों बारे किया जागरूक

ऊना, 7 जुलाई – जिला ऊना में चल रहे 5वें फसल बीमा सप्ताह का शुक्रवार को समापन्न हुआ। इस बारे जानकारी देते हुए कृषि उप निदेशक कुलभूषण धीमान ने बताया कि सप्ताह के दौरान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना अस्पताल के गायनी वार्ड के बाहर लगी आग : कोई हताहत नहीं, 36 महिलाओं और बच्चों को निकाला

रोहित जसवाल।  ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला मुख्यालय के क्षेत्रीय अस्पताल के गायनी वार्ड में मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. उस समय वार्ड में करीब तीन दर्जन से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मण्डलायुक्त ने किया औचक निरीक्षण …..सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने के सख्त निर्देश

एएम नाथ। सरकाघाट, 29 नवम्बर : मण्डी के मण्डलायुक्त राज कृष्ण परूथी ने शुक्रवार को उपमण्डल सरकाघाट में एसडीएम कार्यालय और तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों कार्यालयों में चल...
Translate »
error: Content is protected !!