महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर DC अपूर्व देवगन ने अर्पित किए श्रद्धासुमन : महात्मा गांधी के सिद्धांत हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत

by

चंबा ,2 अक्टूबर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।
उपायुक्त ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे। वर्तमान परिपेक्ष्य में समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों पर गांधी जी का दर्शन पहले से भी अधिक महत्वपूर्ण हो चुका है । उन्होंने यह भी कहा कि मानवीय जीवन में नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों के समावेश के लिए गांधी जी के दर्शन को अपनाया जाना आवश्यक है ।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के पथ पर चलते हुए देश को आजादी दिलाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्र की अखंडता और संप्रभुता के लिए उनके आदर्शों और सिद्धांतों से प्रेरणा ली जानी चाहिए । उन्होंने यह भी कहा कि महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था।
इसलिए हम सभी नागरिकों को एक साथ मिलकर प्रदेश को स्वच्छ बनाने के लिए अपना संपूर्ण सहयोग देना चाहिए।
इस दौरान सहायक आयुक्त मनीष चौधरी, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा सहित उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा को आपने मजबूत किला कांगड़ा में लोक सभा के लिए प्रत्याशी की तलाश : कांगड़ा संसदीय सीट पर राजीव भारद्वाज, त्रिलोक कपूर और राकेश पठानिया प्रमुख दावेदार,

कर्मचारी नेता घनश्याम शर्मा, विशाल नैहरिया, विशाल चौहान भी मांग रहे टिकट एएम नाथ। धर्मशाला  : पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए कांगड़ा सीट नए रिकार्ड बनाने वाली साबित हुई थी। सबसे ज्यादा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकतंत्र को जिंदा रखता है मतदान : गंधर्वा राठौड़…..मेरा युवा भारत केंद्र की मतदाता जागरुकता पदयात्रा को भी दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने की मताधिकार के प्रयोग की अपील एम नाथ।  हमीरपुर 25 जनवरी। 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस रविवार को हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बचत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में अनुकम्पा नौकरियां का इंतजार खत्म, सीएम सुक्खू ने किया बड़ा ऐलान

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में अनुकंपा के आधार पर नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए सरकार ने खुशखबरी दी है। विधानसभा के मानसून सत्र में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपनी हत्या की थी आशंका , किसान ने आत्महत्या की : गांव के ही एक व्यक्ति ने किसान की टांग तोड़ दी थी, अब आरोपी उसे दूसरी टांग तोड़ने और जान से मारने की धमकी दे रहे थे

पंजाब के लुधियाना जिले में एक किसान ने आत्महत्या कर ली। उसे अपनी हत्या की आशंका थी। बस इसी खौफ में उसने यह कदम उठा लिया। मृतक किसान कुलवंत सिंह गांव कालसां का रहने...
Translate »
error: Content is protected !!