महाराणा प्रताप का बलिदान पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायक : खन्ना

by

महाराणा प्रताप जयंती पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने खन्ना को किया सम्मानित
होशियारपुर 8 जून : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि देश के महान शासक महाराणा प्रताप का बलिदान भारत के साथ साथ पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायक है। महाराणा प्रताप के साहस, त्याग और स्वतंत्रता के प्रति उनके अटूट समर्पण को याद करने के लिए 9 मई को महाराणा प्रताप जयंती मनाई जाती है। महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई 1540 को राजस्थान के कुंभलगढ़ दुर्ग में महाराणा उदय सिंह द्वितीय के घर हुआ था। मुगल सम्राट अकबर के भारी सैन्य दबाव के बावजूद महाराणा प्रताप ने अधीनता स्वीकार नहीं की और आजीवन अपनी स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। महाराणा प्रताप और अकबर की सेना के बीच ऐतिहासिक हल्दीघाटी का युद्ध हुआ। जंगलों और संघर्षों के दौर के बाद, उन्होंने चावंड को अपनी नई राजधानी बनाया और पश्चिमी मेवाड़ पर पुनः अधिकार प्राप्त किया। महाराणा प्रताप ने मुगलों की अधीनता स्वीकार करने के बजाय अपना पूरा जीवन देश और मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा की महाराणा प्रताप का जीवन हमें स्वतन्त्र जीवन जीने और मातृभूमि की रक्षा करने का सन्देश देता है। इस मौके खन्ना को राजपूत सभा सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने तलवार भेंट कर सम्मानित भी किया ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कनाडा में पंजाब की 26 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या

टोरंटों : कनाडा के टोरंटो में पंजाब की 26 वर्षीय नवनीत कौर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्थानीय पुलिस ने इस घटना को एक सुनियोजित (टारगेटेड) हमला बताया है। मामले में भारतीय...
article-image
पंजाब

हिमाचल का ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ बना देशभर में चर्चा का विषय : NCB ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

पंचायत स्तर तक की गई चिट्टा नेटवर्क की मैपिंग एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार का ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। प्रदेश में नशा तस्करी...
article-image
पंजाब

पंजाब में नशीली दवाओं का सेवन करने वाली महिलाओं की आबादी में बढ़ोत्तरी : पंजाब में नशीली दवाओं का सेवन करने वाली महिलाओं के पुनर्वास के लिए बुनियादी ढांचे की कमी

चंडीगढ़  : महिलाओं के संस्कार और स्वास्थ्य से संबंधित सामाजिक कलंकों के कारण, पंजाब में नशे की शिकार महिलाएँ मादक द्रव्यों के सेवन की चर्चा से अनुपस्थित हैं। विशेष रूप से महिलाओं के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!