महिंदवानी व भंडियार की जल सप्लाई के लिए 96 लाख की लागत से नई पाइपलाइन डाली जाएगी- डिप्टी स्पीकर रौड़ी  

by
गढ़शंकर, 13 मई: गढ़शंकर से हलका विधायक व डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने बीत इलाके के गांवों महिंदवानी व भंडियार को पानी सप्लाई करने वाली जल सप्लाई स्कीम बिल्ड़ों का मेहंदवाणी के सरपंच व ब्लॉक अध्यक्ष नरेश कुमार राणा के साथ विशेष रूप से पहुंचकर जायजा लिया। इस मौके डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने कहा कि यह स्कीम बहुत पुरानी होने के कारण वाटर सप्लाई की पाइपें अकसर लीक होती रहती हैं, जिसे पीने वाले पानी की सप्लाई की समस्या रहती थी। उन्होंने कहा कि 96 लाख रुपए की लागत से नई पाइपलाइनें डाली जाएंगी, जिससे पानी की सप्लाई निर्विघ्न होगी। श्री रौड़ी ने कहा कि हल्का गढ़शंकर की सभी वाटर सप्लाई स्कीमों के लिए अतिरिक्त मोटरें मुहैया करवाई गई हैं, जिससे पीने वाले पानी की निर्विघ्न सप्लाई होगी। इस दौरान ओएसडी चरणजीत सिंह चन्नी, यूथ अध्यक्ष प्रिंस चौधरी, हरजिंदर सिंह धंजल, धर्मप्रीत सिंह, सहवाज और समूह नगर निवासी शामिल थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

टेस्ट मैच: भारत-इंग्लैंड के बीच सात से 11 मार्च तक टेस्ट मैच खेला जाएगा : जिला प्रशासन तथा एचपीसीए के बीच तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

धर्मशाला, 26 फरवरी। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड के बीच सात से 11 मार्च तक टेस्ट मैच खेला जाएगा इस के लिए जिला प्रशासन तथा एचपीसीए के अधिकारियों के बीच सोमवार को क्रिकेट स्टेडियम...
article-image
पंजाब

शहर में लगातार हो रही चोरियों के विरोध में कल 29 जून को गढ़शंकर पुलिस थाने के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा : पंकज किरपाल

गढ़शंकर : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एडवोकेट पंकज किरपाल ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि गढ़शंकर शहर में लगातार हो रही चोरियों से व्यापारी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि गढ़शंकर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू हिमाचल के होंगे नए CM : मुकेश अग्निहोत्री होंगे डिप्टी CM

शिमला : हिमाचल प्रदेश में लंबी उठापटक और जोर अजमायश के बाद आखिर मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है। जिसके मुताबिक सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी...
Translate »
error: Content is protected !!