महिलाओं की शीघ्र मिलेगा 1500 रुपए सरकार कर रही है इस पर कार्य: सांसद प्रतिभा सिंह

by
करसोग में महिला सम्मेलन का आयोजन, सांसद प्रतिभा सिंह रही मुख्यातिथि
करसोग :  करसोग के राम लीला मैदान में विशाल महिला जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की मुख्यातिथि मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह रही। सम्मेलन में एक हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि महिलाओं के विकास व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का अहम योगदान है। उन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाकर महिलाओं को शिक्षित किया है जिसके परिणाम स्वरूप महिलाए आज हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां महिलाएं पीछे रही हो। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के प्रयासों से महिलाए घर की चारदीवारी से बाहर निकली है।
उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने महिलाओं को आरक्षण प्रदान कर महिलाओं के लिए राजनीति में आने के दरवाजे खोले थे और देश की पहली महिला राष्ट्रपति भी कांग्रेस सरकार द्वारा ही बनाई गई थी।
सांसद ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने प्रदेश व देश में महिलाओं को आगे लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि विकास का दूसरा नाम कांग्रेस पार्टी है। उन्होंने आने वाले लोकसभा चुनावों में महिलाओं से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में समर्थन देने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो प्रदेश व देश का सर्वांगीण विकास कर सकती है।
उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं को विशवास दिलाया कि प्रदेश सरकार के घोषणा पत्र के अनुसार शीघ्र ही पात्र महिलाओं को 1500 रुपए देना शुरू किया जाएगा,जिस पर प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस घोषणा को पूरी करने में जो देरी हुई है उसका कारण प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा है। प्रदेश अब धीरे धीरे इस प्राकृतिक आपदा से उभर रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा आपदा से प्रभावित लोगों को 4500 करोड़ रूपए का आपदा राहत पैकेज देकर प्रभावितों को राहत पहुंचाने का कार्य किया गया है।
उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान केंद्र सरकार से कोई भी राहत पैकेज नहीं मिल पाया है। केंद्र सरकार ने प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार ने भी कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों के उद्घाटन कर वाह वाही लुटने का कार्य किया है और प्रदेश पर 77 हजार करोड़ का कर्ज छोड़ा है।
उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा जो गारंटिया दी गई है उन्हे आने वाले चार सालों में चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा और प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाया जायेगा जिसके लिए प्रदेश की सरकार प्रयासरत है।
सांसद ने सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं की मांग पर सिविल अस्पताल करसोग में स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद भरने का आश्वासन दिया और रामलीला मैदान में मंच निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की भी घोषणा की।
इस अवसर पर सांसद प्रतिभा सिंह ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया और उन्होंने महिलाओं के साथ सामुहिक नाटी में भी भाग लिया।
महिला सम्मेलन में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने वाली प्रकाशित प्रचार सामग्री का वितरण कर लोगों को जनहित में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
सम्मेलन में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें मंडी व शिमला से आए स्त्री रोग विशेषज्ञों ने उपचार व विभिन्न बीमारियों से संबंधित परामर्श भी प्रदान किया। इस कैंप में लगभग 200 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई।
सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं को घरेलू हिंसा, साइबर क्राइम,जीरो बजट खेती पर विभिन्न स्त्रोत व्यक्तियों द्वारा जानकारी प्रदान की गई,जिसमे पदमश्री नेकराम शर्मा ने जीरो बजट खेती, साइबर अपराध से बचाव के संबंध में महिला आरक्षी प्रीति शर्मा, घरेलू हिंसा व महिलाओं के अधिकार के संबंध में एडवोकेट गीतांजलि शर्मा ने जानकारी प्रदान की जबकि बागवानी विभाग से डॉक्टर जगदीश वर्मा एसएमएस ने सरकार द्वारा बागवानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की और सीडीपीओ करसोग विपाशा भाटिया ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री व कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, नगर पंचायत की अध्यक्ष सविता गुप्ता, चमेलू देवी, निर्मला चौहान, महेश राज, पृथी सिंह नेगी, हरिओम शर्मा, एसडीएम करसोग नरेंद्र सिंह सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

शैक्षणिक सत्र 2027-27 के लिए अंडर-14 खेल कलेंडर जारी : शैक्षणिक सत्र 2027-27 के लिए अंडर-14 खेल कलेंडर जारी

एएम नाथ । धर्मशाला, 27 अगस्त: जिला कांगड़ा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंडर-14 लड़के-लड़कियों के खेल टूर्नामेंट का खेल कैलेंडर जारी कर दिया गया है। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बलविंदर सिंह गुलेरिया ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8 नेता कांग्रेस से बाहर : कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ प्रचार और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वाले

शिमला : कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ प्रचार और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वाले 8 नेताओं को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया दिया है ।इन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दोनों जमकर नाचे ..66 साल के बुजर्ग ने 35 साल की महिला से रचाई शादी, 3 सप्ताह बाद दिया रिसेप्शन

एएम नाथ : कुल्लू :  बंजार उपमंडल के थरिम्बला गांव से एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां 66 वर्षीय सोम देव ने 35 वर्षीय युवती के साथ विवाह रचाया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*कांगड़ा जिला में ब्लैक स्पाॅट्स को समयबद्व करें दुरूस्त : DC हेमराज बैरवा……एसडीएम, लोक निर्माण विभाग तथा एनएचएआई अधिकारियों को दिए निर्देश*

जंक्शन पर सेंसर, दुर्घटना संभावित जगहों पर बार मार्किंग करना भी करें एएम नाथ।  धर्मशाला, 01 अक्तूबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कांगड़ा जिला में सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए सभी ब्लैक स्पाॅट्स...
Translate »
error: Content is protected !!