महिलाओं को महिला सम्मान निधि के तहत ₹3000 एक साथ दिए जाएंगे : प्रदेश की महिला सम्मान निधि बंद करने को कोई प्रश्न ही नहीं अगर केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना जब चुनाव के दौरान जारी रह सकती – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

by

एएम नाथ। शिमला : इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना तहत चुनाव प्रक्रिया के बाद जून में प्रदेश की पात्र महिलाओं को महिला सम्मान निधि के तहत ₹3000 एक साथ दिए जाएंगे। इसके लिए महिलाएं कांग्रेस विधायकों के पास भी फॉर्म जमा करवा सकती हैं। मंगलवार दोपहर बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रेस वार्ता दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा । उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना जब चुनाव के दौरान जारी रह सकती है तो प्रदेश की महिला सम्मान निधि बंद करने को कोई प्रश्न ही नहीं है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस सबंध में मंत्री जगत सिंह नेगी की ओर से चुनाव आयोग को अवगत कराया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पात्र महिलाएं योजना का लाभ लेने के लिए अपने फार्म संबंधित विभाग को दे। उन्होंने कहा कि अगर विभागीय अधिकारी फॉर्म नहीं लेते हैं तो संबंधित क्षेत्र के कांग्रेस विधायकों के पास इन फॉर्म को जमा करवाया जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया समाप्त होते ही महिलाओं को एक साथ सभी इन महीनों के पैसे जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ने कहा कि प्रदेश की जनता बिकाऊ विधायकों को वोट की चोट से सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा पैसे के दम पर सत्ता को हथियाने रचा षड्यंत्र रचा फेल हो गया । उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार पूरी तरह से स्थिर है और कांग्रेस पार्टी लोकसभा की चारों सीटों सहित विधानसभा के 6 उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी। जिससे एक बार फिर कांग्रेस के 40 एमएलए हो जाएंगे।

कांग्रेस ने दो सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे, भाजपा की सांसें रुकनी शुरू  : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कांग्रेस ने अभी मंडी और शिमला दो सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इन्हें देखकर भाजपा की सांसें रुकनी शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी देखकर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी बदलने को लेकर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह हिमाचल में छह विधायकों की सदस्यता गई है, उससे सबक लेने के बाद देश के दूसरे राज्यों में भी कोई विधायक ऐसा कदम उठाने की साहस नहीं दिखाएगा।
उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया है। इस योजना को प्रशासनिक मंजूरी दी गई है। चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विधानसभा में इस संदर्भ में कानून बनाया जाएगा। कानून के बनने से इस योजना को बंद नहीं किया जा सकेगा। मुकेशअग्निहोत्री  ने नेता कहा कि जयराम ठाकुर को अब अभिनेत्री कंगना रनोट से कहलवाना पड़ रहा है कि चार जून को हिमाचल में भाजपा की सरकार बनेगी और जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को तोड़ने की कोशिश की है।  इसका जवाब जनता भाजपा को चुनाव में देने वाली है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फार्म 12-डी में घर से मतदान हेतु 76 माइक्रो आर्ब्जवर को दिया प्रशिक्षण : सभी माईक्रो आर्ब्जवर अपना कार्य जिम्मेवारी के साथ करें-एल.आर. वर्मा

नाहन, । अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा ने कहा है कि चुनावी डियुटी में तैनात सभी कर्मचारियों को भारतीय निर्वाचन अयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप अपने संवैधानिक दायित्व का निर्वहन जिम्मेवारी पूर्ण करना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहला जात्र मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता कुलदीप सिंह  पठानिया ने की

एएम नाथ। चंबा,22 जून :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया ने आज मैहला  में 9 दिवसीय जात्र  मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की।   उन्होंने इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के  विजेता प्रतिभागियों को ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुलदीप पठानिया 12 दिसंबर को कुडेरा-ककीरा पेयजल योजना का करेंगे लोकार्पण

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी चंबा, 10 दिसंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत ककीरा में 12 दिसंबर को कुडेरा-ककीरा उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला के निजी स्कूलों की मान्यता व नवीनीकरण हेतू 10 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन – सोम लाल धीमान

रोहित जसवाल। ऊना, 10 फरवरी – उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना द्वारा जिला के सभी निजी स्कूलों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 की मान्यता एवं नवीनीकरण प्रक्रिया संबंधी शेड्यूल जारी कर दिया गया है।...
Translate »
error: Content is protected !!