महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित

by
बिलासपुर 07 मार्च: महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से आज अम्बेडकर भवन, लखनपुर, सदर बिलासपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपनिदेशक उच्च शिक्षा रेणु कौशल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेन्द्र कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी सत्या ठाकुर, जिला संरक्षण इकाई से सत्या चंदेल तथा सांख्यिकी सहायक सुनील चंदेल बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।May be an image of one or more people
इस अवसर पर उप निदेशक उच्च शिक्षा रेणु कौशल ने कहा कि महिलाओं का समाज में महत्वपूर्ण स्थान है तथा महिलाओं को समान सम्मान और अधिकार मिलना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला और बेटी को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध होने चाहिए ताकि वह शिक्षित होकर परिवार के साथ-साथ समाज को आगे बढ़ाने में सक्षम हो सके। उन्होंने बताया कि महिलाओं और बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य तथा पोषण पर विशेष ध्यान देना भी आवश्यक है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वयं सहायता समूह, स्वरोजगार तथा कौशल विकास कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए।
उन्होंने बताया कि बेटियों को पढ़ाना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। महिलाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े कानूनों के बारे में जानकारी होना भी आवश्यक है। महिलाएं पंचायत तथा सामाजिक कार्यों में भाग लेकर समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने जोर दिया कि जब महिलाएं सशक्त और आत्मविश्वासी होंगी, तभी समाज और देश का समुचित विकास संभव होगा।May be an image of one or more people, dais and text
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा म्यूजिकल चेयर जैसी मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की गईं।
कार्यक्रम में सदर परियोजना बिलासपुर के विभिन्न वृत्त पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूहों तथा महिला मंडलों की महिलाएं उपस्थित रही।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने किया क्षति ग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग चंबा-भरमौर का निरीक्षण

राष्ट्रीय राजमार्ग चंबा-भरमौर की बहाली में विभाग के प्रयासों की सराहना की एएम नाथ। चम्बा : उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जिला चंबा के दो दिवसीय प्रवास के प्रथम दिन आज क्षतिग्रस्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला के हीरो-होंडा शोरूम में भीषण आग : कई बाइक-स्कूटर जलकर राख; लाखों के नुकसान का अनुमान

एएम नाथ । शिमला :  शिमला की कच्चीघाटी में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब हीरो-होंडा के एक शोरूम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद दिवस पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव और शहीद राजगुरु को श्रद्धांजलि की अर्पित : युवाओं से स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेने का किया आह्वान

एएम नाथ। शिमला : शहीद दिवस के अवसर पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव और शहीद राजगुरु को पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्र के प्रति उनके सर्वाेच्च बलिदान को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरमीत सिंह पर अरबों रुपए के घोटालों के रिकॉर्ड दबाने के आरोप, मामला CBI को सौंपने की मांग

जोगिंद्र सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सोलन के पूर्व रिकवरी एवं लॉ प्रभारी गुरमीत सिंह पर साठगांठ, रिकॉर्ड दबाने और चुनिंदा कर्जदारों को लाभ पहुंचाने के आरोप वरिष्ठ बैंक अधिकारियों, निदेशक मंडल व नियामक अधिकारियों...
Translate »
error: Content is protected !!