महिला और उसके 2 बच्चों की आग में जलने से मौत, पति गंभीर घायल : बाथू में प्रवासियों की 3 झुंगियों में हुया भीषण अग्निकांड

by

टाहलीवाल : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के टाहलीवाल में भीषण अग्निकांड में महिला और उसके दो बच्चों की झुलसने से मौत हो गई है जबकि पति गंभीर रूप से जल गया है। महिला के पति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    जानकारी के अनुसार ऊना के टाहलीवाल  के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाथु में देर रात प्रवासियों की 3 झुग्गियों में आग भड़क गई। स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं। इस घटना में सुमित देवी (25) पत्नी विजय शंकर निवासी उत्तर प्रदेश हाल निवासी बाथु, उसका बेटा अंकित (9 माह) और बेटी नैना (5) जिंदा जल गए। मृतक महिला का पति विजय शंकर (30) गंभीर रुप से  झुलस गया है। उसे पहले क्षेत्रीय अस्पताल ऊना और फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि करीब 11 बजे के आसपास पुलिस को इस अग्निकांड की सूचना मिली थी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून की छुट्टियों का ऐलान, बोर्ड ने जारी की तारीखें…..छुट्टियों के दौरान स्कूल खोलना पड़ेगा भारी

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में पढ़ाई करने वाले बच्चों और स्कूलों से जुड़े सभी लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा जिला के ग्रामीण क्षेत्रों को किया जाएगा कचरा मुक्त: डीसी डा. निपुण जिंदल

जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में आरंभ किया स्वच्छता ही सेवा अभियान धर्मशाला, 23 सितंबर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण-दो के अंतर्गत कांगड़ा जिला में दो अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान अभियान आरंभ किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिलेबस पूरा करने तक सीमित न रहें शिक्षक – विकसित भारत और आदर्श समाज के निर्माण में शिक्षक की भूमिका को सर्वोपरि बताया : राजेश धर्माणी

रोहित भदसाली। हमीरपुर 18 अक्तूबर। नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी), आवास और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने शिक्षकों से अपील की है कि वे अपनी भूमिका को केवल सिलेबस पूरा करने तक ही...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पूर्व सैनिकों से जुड़ी समस्याओं का जल्द करेंगे समाधान: DC राहुल कुमार

एएम नाथ।  बिलासपुर, 14 जनवरी: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा कि पूर्व सैनिकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का जल्द समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। इस संदर्भ में आगामी 28 जनवरी को एक...
Translate »
error: Content is protected !!