महिला और कोचिंग स्टूडेंट का प्यार : 50 हजार में दी थी पति के मर्डर की सुपारी, प्रेमी और अन्य के साथ मिलकर महिला ने रची साजिश

by

हनुमानगढ़ : राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक महिला को कोचिंग स्टूडेंट से प्यार हो गया तो महिला ने अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। पति को दूध में नींद की गोलियां दीं, प्रेमी और उसके दोस्त को बुलाकर हत्या कर डाली। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला ने पति की हत्या के लिए प्रेमी के दोस्त को 50 हजार रुपये की सुपारी भी दी थी। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि मृतक की पत्नी शिल्पा खेमका को कोचिंग स्टूडेंट मोहम्मद शकील से प्यार हो गया था। शकील कोचिंग सेंटर हनुमानगढ़ टाउन में विदेश जाने के लिए तैयारी कर रहा था।
इसी कोचिंग सेंटर में शिल्पा रिसेप्शन पर ड्यूटी किया करती थी। इसी दौरान दोनों के बीच जान पहचान हो गई. इसके बाद शकील और शिल्पा का कैफे में मिलना जुलना शुरू हो गया और दोनों के बीच संबंध बन गए। शिल्पा ने कोचिंग स्टूडेंट और उसके एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची।शिल्पा और उसके प्रेमी की नजर मृतक सुनील खेमका की प्रॉपर्टी और नकद पूंजी पर थी। शिल्पा भी प्रेमी के साथ विदेश भाग जाने की प्लानिंग में थी। पुलिस का कहना है कि शिल्पा अपने प्रेमी के साथ मिलकर काफी समय से अपने पति की हत्या की साजिश रच रही थी। एक बार पहले भी पूरी प्लानिंग के साथ हत्या का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हो पाए थे। शिल्पा ने पहले पति सुनील खेमका को दूध में नींद को गोलियां दे दीं। जब सुनील सो गया तो शिल्पा ने अपने प्रेमी को बुला लिया। शिल्पा ने पति की हत्या के लिए प्रेमी के दोस्त को 50 हजार रुपये की सुपारी दे रखी थी। शिल्पा के प्रेमी के साथ सुपारी लेने वाला भी आ गया।
शिल्पा, उसके प्रेमी ने पहले सुनील का तकिए से मुंह दबाया, इसके बाद सुपारी लेने वाले ने चाकू के वार कर हत्या कर दी।मामले को सुसाइड का रूप देने के लिए सुनील के गले में चुन्नी का फंदा लगाकर लटका दिया. इस मामले की जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शिल्पा, उसके प्रेमी और सुपारी लेने वाले को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पार्षद के घर से 1392 बोतलें अवैध अंग्रेजी शराब व 1128 बोतलें अवैध वियर बरामद : आरोपी पार्षद व उसकी पत्नी के खिलाफ Excise Act की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज

गगरेट : गगरेट क्षेत्र में नशीले कैप्सूल के साथ पकड़े गए पार्षद वीरेंद्र कुमार के घर से शनिवार सुबह आठ बजे पुलिस ने रेड कर अवैध शराब की 210 पेटियां बरामद की गई हैं।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ में धूम धाम से मनाया गया श्री गुरू गोविन्द सिंह जी का प्रकाशोत्सव

रोहित जसवाल। सन्तोषगढ़ , 6 जनवरी :  सरवंसदानी दशमेश पिता श्री गुरू गोविन्द सिंह जी का प्रकाशोत्सव सोमवार को हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ के लड़के लड़कियों ने वडे धूम धाम व हर्षाल्लास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हवाई यात्रा और तीन सितारा होटलों में यादगार प्रवास से लौटने के पश्चात – राज्य के बच्चों ने कहा ‘थैक्यू सीएम सर’, मुख्यमंत्री ने कहा ‘मैं हूँ न’

एएम नाथ। शिमला : अपनी पहली हवाई यात्रा और तीन सितारा होटलों में यादगार प्रवास से लौटने के पश्चात आज राज्य के 22 बच्चों ने शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से उनके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने भलेई माता मंदिर में टेका माथा : क्षेत्र की सुख समृद्धि व खुशहाली के लिए मांगी दुआएं

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जिला के सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक धार्मिक स्थल भलेई माता मंदिर में माथा टेका तथा क्षेत्र वासियों की सुख समृद्धि व खुशहाली के...
Translate »
error: Content is protected !!