महिला करियर एजेंट और रूरल करियर एजेंट के भरे जाएंगे 100 पद : 25 जुलाई को एलआईसी ऑफ इंडिया द्वारा मशोबरा में आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू

by
एएम नाथ। शिमला :  जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीण नगराईक ने बताया कि जिला के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला रोजगार कार्यालय शिमला के माध्यम से एलआईसी ऑफ इंडिया, शाखा संजौली, शिमला द्वारा 25 जुलाई, 2026 को प्रातः 11:00 बजे शर्मा डेस्टिनेशन आहार विला, मशोबरा-2 में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस भर्ती अभियान के तहत महिला करियर एजेंट (MCA) तथा रूरल करियर एजेंट (RCA) के कुल 100 पद भरे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि महिला करियर एजेंट (MCA) के लिए 50 पद निर्धारित हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी का 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है तथा आयु 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को पहले वर्ष 7000 रुपए प्रतिमाह, दूसरे वर्ष 6000 रुपए प्रतिमाह तथा तीसरे वर्ष 5000 रुपए प्रतिमाह के साथ प्रीमियम का 28 प्रतिशत प्रोत्साहन (इंसेंटिव) प्रदान किया जाएगा। इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी पात्र होंगी।
इसी प्रकार रूरल करियर एजेंट (RCA) के 50 पदों के लिए भी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष है। चयनित अभ्यर्थियों को पहले वर्ष 5000 प्रतिमाह तथा दूसरे वर्ष 4000 रुपए प्रतिमाह के साथ प्रीमियम का 28 प्रतिशत प्रोत्साहन (इंसेंटिव) दिया जाएगा। इन पदों के लिए पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
जिला रोजगार अधिकारी ने इच्छुक अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वह निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा तथा आवश्यक दस्तावेजों सहित साक्षात्कार में उपस्थित हों।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 9418467705 तथा 9816083593 (अनीता तपन गुप्ता) पर संपर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हुजूर, बुजुर्ग और बीमार हूं- सजा सुनते ही मुख्तार बोला : यूपी, दिल्ली और पंजाब में मुख्तार के खिलाफ 65 मुकदमे

गाजीपुर :  गाजीपुर के 33 वर्ष, तीन महीने और 9 दिन पुराने फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में बुधवार को दोषी माफिया मुख्तार अंसारी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। एमपी-एमएलए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शराब, सेक्स की गोली और गर्लफ्रेंड. रात में कमरे से निकल छटपटाने लगा युवक…..मौत

गवालियर : होटल में महिला मित्र के साथ पहुंचे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। युवक लखनऊ का रहने वाला था। वह काम के सिलसिले में ग्वालियर आया था। इस दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में सुनीं लोगों की समस्याएं : शाहपुर में सीवरेज का सीएम से करवाएंगे शिलान्यास: पठानिया

धर्मशाला, 29 अगस्त। शाहपुर में सीवरेज योजना का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शीघ्र शिलान्यास करवाया जाएगा ताकि शाहपुर नगर पंचायत को साफ तथा स्वच्छ बनाया जा सके। यह जानकारी विधायक केवल सिंह पठानिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लंबे समय तक प्रदेश में अपनी सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ सरकार का यह भेदभाव शर्मनाक जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पेंशनर्स की मांगों को लेकर एक बार फिर से मौजूदा प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। इस बार जयराम ठाकुर...
Translate »
error: Content is protected !!